|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
सिख जगत

बस कर्मियों ने घेरा, सिख ड्राइवर ने निकाली तलवार, गुरुग्राम रोडरेज का VIDEO

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फरुखनगर इलाके में एक मामूली रोडरेज की घटना ने अचानक उग्र रूप ले लिया. झज्जर गेट के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सड़क

NRI Post Desk · 167 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बस कर्मियों ने घेरा, सिख ड्राइवर ने निकाली तलवार, गुरुग्राम रोडरेज का VIDEO
📷 NRI Post Desk

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फरुखनगर इलाके में एक मामूली रोडरेज की घटना ने अचानक उग्र रूप ले लिया. झज्जर गेट के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सड़क पर अफरा-तफरी और दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है. और पढ़ेंजानकारी के अनुसार, एक कैंटर और निजी बस के बीच हल्की टक्कर हो गई थी. टक्कर के कारण निजी बस का साइड शीशा टूट गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई.यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में लग्जरी फ्लैट, BMW कार... फिर भी 'गरीब', डॉक्टर ने बताया क्या है 'आधुनिक गरीबी' प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक, कंडक्टर और उनके कुछ साथियों ने कैंटर चालक के साथ मारपीट की. आरोप है कि कैंटर के शीशे को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.मारपीट के बाद बढ़ा तनावस्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद कैंटर चालक वाहन से नीचे उतर आया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. Advertisement वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनाव बना रहा. हालांकि किसी गंभीर घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई.देखें वीडियो...पुलिस पहुंची, कराया समझौतामामले की सूचना मिलने पर गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और किसी बड़े विवाद को टाल दिया.पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया. इसके बाद मामला शांत हो गया और किसी पक्ष की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की गई.हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग इसे एक मामूली सड़क हादसे के बाद बढ़े विवाद का उदाहरण बता रहे हैं. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले को शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

🔔 सिख जगत
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!