बिहार सरकार राज्य में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उसके प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन को गति देने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में सरकार राज्य के छह कृषि विज्ञान केंद्रों में सूक्ष्म मखाना प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगी। चयनित कृषि विज्ञान केंद्रों में अररिया, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, पूर्णिया और सुपौल सम्मिलित हैं। उद्यान निदेशक की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इन केंद्रों पर स्थापित होने वाली इकाइयों का मुख्य उद्देश्य किसानों को मखाना के उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। इस पहल से स्थानीय स्तर पर मखाना की सफाई, प्रसंस्करण एवं अन्य मूल्यवर्धित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को प्रसंस्करण से जुड़ी तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सरकार ने इकाई की स्थापना एवं संचालन को लेकर नियम एवं शर्तें निर्धारित कर दी हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को चयनित कृषि विज्ञान केंद्रों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इकाई स्थापित कराने का दायित्व दिया गया है। विश्वविद्यालय की देखरेख में संबंधित केंद्रों पर मखाना प्रसंस्करण से जुड़ी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। मखाना मिथिलांचल एवं सीमांचल की प्रमुख कृषि उपजों में सम्मिलित है। राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। वर्तमान में उत्पादन के बाद होने वाली कई प्रसंस्करण गतिविधियां सीमित स्तर पर होती हैं। ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रसंस्करण इकाई स्थापित होने से किसानों और स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों को नई तकनीक का लाभ मिलने की संभावना है। इन इकाइयों के माध्यम से किसानों को मखाना की गुणवत्ता बनाए रखने, प्रसंस्करण के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने एवं उत्पाद को बेहतर बाजार योग्य बनाने की जानकारी दी जाएगी। इससे मखाना आधारित उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिल सकता है। सरकार का बल उत्पादन के साथ मखाना के प्रसंस्करण एवं मूल्यसंवर्द्धन की पूरी श्रृंखला को सुदृढ़ करने पर है।
बिहार में मखाना उत्पादन को नई ताकत, छह जिलों में बनेगी प्रोसेसिंग यूनिट; किसानों को मिलेगी आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग
बिहार सरकार राज्य में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उसके प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन को गति देने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में सरकार राज्य के छह कृषि विज्ञान केंद्रों में सूक्ष्म मखाना प्रसं
NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




