पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए 25 और 26 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र और मॉनसून ट्रफ के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और मेघगर्जन का दौर जारी रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त को विशेष रूप से बक्सर, गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व जिलों में भी वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक वर्षा खगड़िया में 84.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में सबसे तेज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में कैमूर के भभुआ में 58.2 मिलीमीटर, दुर्गावती में 49.8 मिलीमीटर, रोहतास के नौहट्टा में 44.8 मिलीमीटर और बेगूसराय के बरौनी में 44.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 25 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में भी तेज हवाओं और मेघगर्जन की संभावना जताई है। बक्सर और रोहतास जिलों में भारी बारिश के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में मानसून का कहर जारी, 26 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए 25 और 26 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र और मॉनसून ट्रफ के प्रभाव स
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




