पटना के गर्दनीबाग में आल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च स्कालर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार का आंदोलन गुरुवार को 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता कुमुद पटेल पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, जिसके चलते उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। रविवार को उनका रक्तचाप गिरकर 100/60 पर पहुंच गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें सोमवार को सलाइन चढ़ाने की सलाह दी है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद कुमुद पटेल ने अपना संकल्प दोहराया है और युवाओं, शोधार्थियों तथा अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। उन्होंने सरकार पर आंदोलन की मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कुमुद पटेल ने कड़ा शब्दों में कहा कि सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है और सरकार गूंगी और बहरी हो गई है। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों और युवाओं की न्यायोचित मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में सहायक प्राध्यापक बहाली में यूजीसी रेगुलेशन 2018 के टेबल थ्री 3ए को लागू करना, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष करना, बिहार में प्रभावी डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है। साथ ही विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बहाली को स्थायी एवं नियमित करने और वर्षों से कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों को सेवा संरक्षण देने की मांग भी की गई है। विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े पीएचडीधारी आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें किसी व्यक्ति विशेष के हित से नहीं, बल्कि बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया और हजारों युवाओं के भविष्य से संबंधित हैं। उन्होंने सरकार से टकराव के बजाय संवाद का रास्ता अपनाकर मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। इस आंदोलन को लेकर युवाओं में व्यापक आक्रोश है और कुमुद पटेल की हालत को देखते हुए समर्थकों में चिंता बढ़ती जा रही है। कुमुद पटेल के अनशन की तुलना सोनम वांगचुक से भी की जा रही है, जिन्होंने अपने मुद्दों को लेकर लंबा आंदोलन चलाया था। अब सबकी निगाहें सरकार की ओर से आने वाले किसी संभावित कदम पर टिकी हैं।
बिहार में सहायक प्राध्यापक बहाली को लेकर अनशन जारी, कुमुद पटेल की हालत गंभीर, बीपी हुआ 100/60
पटना के गर्दनीबाग में आल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च स्कालर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार का आंदोलन गुरुवार को 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता कुमुद पटेल पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, जिसके च
NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




