पटना। राज्य सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल करते हुए दो आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने देर रात तबादले की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके अनुसार कई अनुमंडलों में एसडीपीओ के पद पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही साइबर क्राइम, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, एसटीएफ, मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और बी-सैप में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस क्रम में 2023 बैच के आईपीएस नारायण उपाध्याय को फुलवारीशरीफ (पटना) का एसडीपीओ-वन बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरपुर नगर के एसडीपीओ-दो कार्तिकेयन एके को पुलिस मुख्यालय में एएसपी के पद पर पदस्थापित करते हुए फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। अधिसूचना के अनुसार मधेपुरा में डीएसपी साइबर क्राइम के पद पर तैनात आशीष राज को मसौढ़ी का एसडीपीओ-दो बनाया गया है। विभिन्न विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अजय कुमार सिंह को एसटीएफ, सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और रामपुकार सिंह को बी-सैप-14, पटना में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर क्राइम के मामलों की निगरानी के लिए नवीन कुमार को मधुबनी, मनीष चंद्र चौधरी को मधेपुरा, लव कुमार को शेखपुरा और मो. फैसल चांद को सारण में डीएसपी (साइबर क्राइम) बनाया गया है। ज्योति कुमारी को विशेष निगरानी इकाई और मनीषा कुमारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। अनुमंडल स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। भास्कर रंजन को डुमरांव (बक्सर), मंगलेश कुमार सिंह को बारसोई (कटिहार), दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर नगर और प्रांजल को सीवान सदर का एसडीपीओ बनाया गया है। संतोष कुमार पोद्दार को खगड़िया सदर का एसडीपीओ-दो, सुमित शेखर को छपरा सदर का एसडीपीओ-वन और रवि कुमार को जगदीशपुर का एसडीपीओ बनाया गया है। इसके अलावा धीरेंद्र कुमार को बी-सैप-12, भीमनगर (सुपौल), सुमन कुमार शर्मा को एडीजी रेलवे कार्यालय, ममता प्रसाद को बी-सैप-पांच, पटना, जयप्रकाश सिंह को बी-सैप-18, डुमरांव और अनिकेत अमर को नाथनगर सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में डीएसपी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कृष्णा कुमार को सीवान में डीएसपी ट्रैफिक, संजय कुमार सिन्हा को औरंगाबाद में डीएसपी मुख्यालय-दो, आशुतोष कुमार को रेल डीएसपी कटिहार और रजनीश कुमार को अररिया में डीएसपी (मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े पैमाने पर किए गए तबादले को पुलिस व्यवस्था में सुधार और विभिन्न जिलों तथा विशेष इकाइयों में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
बिहार में 2 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसडीपीओ बदले
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल करते हुए दो आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने देर रात तबादले की अधिसूचना जारी कर द
NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




