|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बिहार स्टाइल गोभी सुखौती की सब्जी बनाने का आसान तरीका, जानिए पूरी रेसिपी

गोभी की सब्जी सर्दियों में खूब खाई जाती है, जिसका स्वाद भी लाजवाब लगता है। बिहार में फूलगोभी को सुखाकर स्टोर करके रखा जाता है, जिसकी मसालेदार सब्जी बनाई जाती है। अगर आपको भी गोभी की सब्जी खाना अच्छा ल

NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

गोभी की सब्जी सर्दियों में खूब खाई जाती है, जिसका स्वाद भी लाजवाब लगता है। बिहार में फूलगोभी को सुखाकर स्टोर करके रखा जाता है, जिसकी मसालेदार सब्जी बनाई जाती है। अगर आपको भी गोभी की सब्जी खाना अच्छा लगता है, लेकिन हर सीजन में गोभी की सब्जी नहीं खा पाते हैं, तो आप भी फूलगोभी को सुखाकर रख सकते हैं। सुखाकर रखी गई गोभी की सब्जी से मसालेदार सब्जी बनाई जाती है, जिसे खासकर तब बनाया जाता है, जब घर में कोई सब्जी मौजूद न हो। आज हम आपको गोभी सुखौती की सब्जी बनाने का बिहारी तरीका बताते हैं, जो आपको बहुत पसंद आएगा और आपके घरवाले भी बार-बार इसे बनाने की डिमांड करेंगे। गोभी सुखौती की सब्जी के लिए आवश्यक सामग्री में सुखाकर रखी हुई गोभी एक कप, दो मध्यम आकार के आलू, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक पिसा हुआ या बारीक कटा हुआ टमाटर, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो कटी हुई हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और गरम मसाला शामिल है। गोभी सुखौती की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सुखाकर रखी हुई गोभी को पानी में तीन से पांच मिनट के लिए उबाल लें या गर्म पानी में भिगोकर साफ कर लें, ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए और गोभी अपने असली आकार में आ जाए। इसके बाद इसे पानी से निकालकर निचोड़ लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा और हींग डालें। इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें। फिर इसमें टमाटर और बाकी सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। मसाला भूनने के बाद इसमें काटकर आलू डालें और अच्छी तरह से मसाले में मिला दें। इसके पांच मिनट बाद उबली हुई गोभी डालें, अच्छी तरह मिलाएं और ढककर धीमी आंच पर दस मिनट तक पकने दें। जब आलू-गोभी अच्छी तरह से पक जाए, तो आखिर में ऊपर से हरा धनिया और गरम मसाला डालकर गार्निश कर दें। अब गोभी सुखौती की सब्जी को आप गरमागरम रोटी या पराठे के साथ परोसें। इसके साथ आप दही, चटनी और अचार परोसें, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। भले ही गोभी ताजी न हो, लेकिन बिहारी स्टाइल गोभी सुखौती की सब्जी का स्वाद भी बिल्कुल ताजी फूलगोभी की सब्जी की तरह ही लगता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!