|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए अब आधार कार्ड से पंजीकरण अनिवार्य, दीपावली के बाद से लागू होगी नई व्यवस्था

वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए आधार कार्ड देकर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा और यह नई व्यवस्था दीपावली के बाद से

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए अब आधार कार्ड से पंजीकरण अनिवार्य, दीपावली के बाद से लागू होगी नई व्यवस्था
📷 NRI Post Hindi Desk

वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए आधार कार्ड देकर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा और यह नई व्यवस्था दीपावली के बाद से लागू की जाएगी। शनिवार को उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि सेवायतों के यजमान, शिष्य, अधिकारी या उनके स्वजन अथवा ऐसे लोग जिन्हें मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी सुविधा देनी है, उनका पहले ही पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा और यह पंजीकरण आधार कार्ड से होगा। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया दीपावली के बाद जारी की जाएगी। हालांकि पंजीकरण एक दिन पहले कराना होगा या फिर दर्शन के दिन ही किया जाएगा, इसे लेकर स्थिति बाद में स्पष्ट होगी। मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर सेवायतों और प्रबंधन समिति के बीच लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसका समाधान अब इस बैठक में निकलता दिख रहा है। शनिवार की बैठक में सेवायत सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में मंदिर में चार रेलिंग में होकर श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं, जिनमें दो रेलिंग तो आगे तक पहुंचती हैं, लेकिन दो रेलिंग आधे प्रांगण से ही बाहर की ओर निकल रही हैं, जिसके कारण हर श्रद्धालु प्रसाद-माला अर्पित नहीं कर पा रहा है। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। इसके साथ ही बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पिछले ढाई माह में मंदिर में 28 दान पेटिकाएं खोली गई हैं, जिनमें 5.37 करोड़ रुपये दानराशि निकली है, और अभी चार गुल्लक खुलना बाकी हैं। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार पूर्व में इसी अवधि में चार से साढ़े चार करोड़ रुपये औसतन चढ़ावा आता था, लेकिन इस बार लगभग छह करोड़ से अधिक दानराशि आने की उम्मीद है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!