बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद देश में हिंसा और राजनीतिक तनाव तेजी से बढ़ गया है। आवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को पूरे बांग्लादेश में फुल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है, जबकि दूसरी ओर जगह-जगह हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार को आवामी लीग ने मशाल जुलूस निकाला और बुधवार से प्रदर्शन तेज करने की घोषणा की है। पार्टी शेख हसीना की वापसी को लेकर आंदोलन चला रही है, और शेख हसीना 16 दिसंबर को 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर बांग्लादेश लौटेंगी, जिससे तनाव और बढ़ने की आशंका है। इस बीच आवामी लीग ने अपनी आठ मांगें रखी हैं। पार्टी की मांग है कि शेख हसीना और पार्टी नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए तथा राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसलों को रद्द किया जाए। आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को हटाकर पार्टी को राजनीतिक गतिविधियां करने की अनुमति दी जाए और राजनीतिक बंदियों की रिहाई के साथ उन पर लगे मुकदमे समाप्त किए जाएं। पार्टी ने बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने और बिजली, गैस, पानी, ईंधन, खाद तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग भी की है। इसके अलावा बंद पड़े उद्योगों को फिर से खोलने और बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार देने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, हत्या, बलात्कार, जबरन वसूली, लूटपाट और अवैध कब्जे रोकने तथा महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों की रक्षा की मांग शामिल है। आवामी लीग ने सैन्य-नागरिक अधिकारियों और पत्रकारों के खिलाफ कथित झूठे मुकदमे वापस लेने तथा अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की भी मांग रखी है। पार्टी ने उग्रवाद और आतंकवाद पर कार्रवाई तथा जेल से रिहा किए गए आतंकियों और उग्रवादियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उधर बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शेख हसीना के गृह जिले में मंगलवार को आवामी लीग कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जबकि गोपालगंज में कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। गोपालगंज में 12 दुकानों में तोड़फोड़ हुई और क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित फूलों की दुकानों पर भी हमले किए गए। इन घटनाओं के चलते बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा का माहौल गहराता जा रहा है।
बांग्लादेश में 27-28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान, शेख हसीना की वापसी पर बढ़ा तनाव, आवामी लीग ने रखी 8 मांगें
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद देश में हिंसा और राजनीतिक तनाव तेजी से बढ़ गया है। आवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को पूरे बांग्लादेश में फुल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





