|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

बागपत को 33.31 करोड़ की सौगात: काठा-खेकड़ा और बिलोचपुरा-बिनौली मार्ग होंगे चौड़े

बागपत जनपद में सड़क निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के प्रयासों से जनपद को लगभग

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बागपत को 33.31 करोड़ की सौगात: काठा-खेकड़ा और बिलोचपुरा-बिनौली मार्ग होंगे चौड़े
📷 NRI Post Hindi Desk

बागपत जनपद में सड़क निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के प्रयासों से जनपद को लगभग 33.31 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की बड़ी सौगात मिली है। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि काठा से खेकड़ा संपर्क मार्ग पर 8.71 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा, जबकि बिलोचपुरा से बिनौली मार्ग पर 24.59 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। इन दोनों मार्गों पर कुल मिलाकर 33.31 करोड़ रुपये की लागत से सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मार्गों का निर्माण होने से किसानों की फसल मंडी तक पहुंचने का रास्ता, विद्यार्थियों की स्कूल तक की राह और व्यापारियों का बाजार तक का सफर और अधिक सुगम हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्षों से क्षेत्र की जनता इन सड़कों के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी, और अब जाकर उनकी यह मांग पूरी होने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। जयन्त चौधरी के इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि रालोद और भाजपा का गठबंधन केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि किसान, गरीब और गांव के विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सड़क परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है और कार्य के शीघ्र शुरू होने की आस लगाए बैठे हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!