सूजी भारतीय खानपान और मिठाइयों में खूब इस्तेमाल होती है। हलवा से लेकर उपमा, इडली, ढोकला और डोसे जैसी चीजें इसके बिना अधूरी हैं। यह हमारे खानपान का एक बेहद अहम हिस्सा है, लेकिन सूजी ज्यादातर लोग बाजार से ही खरीदकर लाते हैं, जबकि बाजार में मिलने वाली सूजी पुरानी और रखी हुई होती है और इसमें मिलावट का भी डर होता है। बाजार की मिलावटी सूजी खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है, जबकि आप सूजी को घर में भी तैयार कर सकते हैं। खासतौर पर नवरात्र के आखिरी दिन कन्या पूजन में सूजी का हलवा अनिवार्य रूप से बनता है, ऐसे में यहां हम आपको इस बार घर पर ही ताजी सूजी तैयार करने का तरीका बता रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर यह महीनों तक खराब नहीं होती। घर पर गेहूं से शुद्ध दानेदार सूजी बनाने के लिए आपको दो कप साबुत और साफ किए हुए गेहूं, आवश्यकतानुसार पानी, एक सूती कपड़ा और महीन व मोटी चालनी वाली छलनी की जरूरत होगी। सबसे पहले साबुत गेहूं को अच्छे से धोकर साफ कर लें और उस पर थोड़ा सा पानी छिड़ककर पंद्रह से बीस मिनट के लिए रख दें, ताकि गेहूं का ऊपरी छिलका हल्का नम और ढीला हो जाए। इसके बाद नम गेहूं को एक सूती कपड़े पर फैलाकर एक से दो घंटे के लिए पंखे की हवा या हल्की धूप में सुखा लें। ध्यान रखें कि गेहूं पूरी तरह गीला नहीं होना चाहिए, सिर्फ ऊपरी सतह सूखी और अंदर से हल्की नमी होनी चाहिए। अब सूखे हुए गेहूं को मिक्सी के जार में डालें और मिक्सी को लगातार चलाने के बजाय पल्स मोड यानी ऑन-ऑफ करके दो से तीन बार ही चलाएं, जिससे गेहूं का आटा नहीं बनेगा, बल्कि वह छोटे-छोटे दानों में टूट जाएगा। इसके बाद पिसे हुए गेहूं को पहले मोटे छेद वाली छलनी से छानें, ताकि बड़ा छिलका और साबुत गेहूं अलग हो जाए, और फिर बारीक आटे वाली छलनी से छानें। नीचे जो बारीक आटा गिरेगा उसे हटा दें, जिसका इस्तेमाल रोटियों में किया जा सकता है, और छलनी के ऊपर बचा हुआ दानेदार हिस्सा ही आपकी सौ प्रतिशत शुद्ध और दानेदार सूजी है। सूजी को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसे कड़ाही में बिना तेल या घी के धीमी आंच पर दो से तीन मिनट तक सूखा भून लें और पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे किसी साफ हवाबंद कांच के जार में भरकर रखें। इस तरह आपकी घर पर बनी शुद्ध सूजी महीनों तक एकदम ताजी रहेगी और आपको बाजार की पुरानी व मिलावटी सूजी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बाजार की मिलावटी सूजी छोड़ें, घर पर गेहूं से बनाएं शुद्ध और दानेदार सूजी, जानिए आसान विधि
सूजी भारतीय खानपान और मिठाइयों में खूब इस्तेमाल होती है। हलवा से लेकर उपमा, इडली, ढोकला और डोसे जैसी चीजें इसके बिना अधूरी हैं। यह हमारे खानपान का एक बेहद अहम हिस्सा है, लेकिन सूजी ज्यादातर लोग बाजार
NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
