|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बाजार की मीठी टूटी-फ्रूटी छोड़ें, तरबूज के छिलके और कच्चे पपीते से घर पर बनाएं शुद्ध रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी

केक, पेस्ट्री और आइसक्रीम जैसी कई चीजों में रंगीन और मीठी टूटी-फ्रूटी का खूब इस्तेमाल होता है, जिसे देखते ही बच्चों के चेहरे पर अलग ही खुशी आ जाती है। रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी को चेरी भी कहा जाता है और

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

केक, पेस्ट्री और आइसक्रीम जैसी कई चीजों में रंगीन और मीठी टूटी-फ्रूटी का खूब इस्तेमाल होता है, जिसे देखते ही बच्चों के चेहरे पर अलग ही खुशी आ जाती है। रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी को चेरी भी कहा जाता है और यह बाजार में आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसमें मिले आर्टिफिशियल कलर्स और केमिकल्स सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो तरबूज के बचे हुए छिलकों या कच्चे पपीते से घर पर ही बेहद आसानी से बिल्कुल बाजार जैसी टूटी-फ्रूटी तैयार कर सकती हैं। यह तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि पूरी तरह शुद्ध और हाइजीनिक भी है। घर पर इसे बनाने के लिए दो कप छोटे-छोटे क्यूब्स में कटे तरबूज के सफेद छिलके या कच्चा पपीता, एक कप चीनी, दो से तीन कप पानी, मनपसंद रंग के दो-तीन बूंदें फूड कलर और आधा छोटा चम्मच वैनिला एसेंस या केवड़ा जल की जरूरत होती है। सबसे पहले तरबूज के हरे हिस्से और अंदर के लाल गूदे को पूरी तरह हटाकर केवल बीच के सफेद और सख्त हिस्से को छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें, या फिर कच्चे पपीते का छिलका छीलकर उसके छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी गरम करके इन टुकड़ों को लगभग आठ से दस मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें, जब तक कि टुकड़े पारदर्शी और नरम न हो जाएं, और फिर इन्हें छानकर पानी अलग कर लें। अब एक दूसरे पैन में एक कप चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रखें और जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और चाशनी में उबाल आ जाए, तो उबले हुए छिलके के टुकड़े इसमें मिला दें। इन टुकड़ों को चाशनी में तब तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि चाशनी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए और टुकड़े चाशनी को अच्छी तरह सोखकर चमकीले न दिखने लगें, फिर गैस बंद करके इसमें वैनिला एसेंस मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को अलग-अलग कटोरियों में बराबर मात्रा में बांटकर हर कटोरी में अलग-अलग फूड कलर की दो-तीन बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें और रंगों को टुकड़ों में अच्छे से रमने के लिए इन्हें तीन-चार घंटे या पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें। तय समय के बाद टूटी-फ्रूटी को चाशनी से छानकर अलग करके एक प्लेट या टिशू पेपर पर फैलाकर एक-दो दिन के लिए पंखे की हवा में या हल्की धूप में सुखा लें, ताकि इनका चिपचिपापन खत्म हो जाए। इस तरह तैयार होती है आपकी घर की बनी शुद्ध और रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, जिसे एयर-टाइट डिब्बे में भरकर महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!