|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

बारिश ने बिगाड़ी टीम इंडिया की तैयारी, तीसरे वनडे में सीरीज जीतने उतरेगी भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का शानदार मौका है, लेकिन मुकाबले से पहले

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बारिश ने बिगाड़ी टीम इंडिया की तैयारी, तीसरे वनडे में सीरीज जीतने उतरेगी भारत
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का शानदार मौका है, लेकिन मुकाबले से पहले बारिश ने उसकी तैयारियों में खलल डाल दिया है। सोमवार को अभ्यास के दौरान बारिश के कारण खिलाड़ियों को आउटडोर प्रैक्टिस का ज्यादा मौका नहीं मिला और कई बल्लेबाजों को इनडोर बैटिंग सेशन में ही पसीना बहाना पड़ा। तेज बारिश के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी सेडन पार्क स्टेडियम से रवाना होते नजर आए, जिससे मैच से ठीक पहले खिलाड़ियों को आउटडोर परिस्थितियों में खुद को ढालने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। हालांकि, हैमिल्टन के मौसम का पूर्वानुमान भारतीय टीम के लिए राहत देने वाला है। मैच के दिन 10 नवंबर को आसमान में धूप खिलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि बारिश की संभावना महज 3 फीसदी बताई गई है और गरज-चमक के भी कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि पश्चिमी हवा की रफ्तार करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और हवा के तेज झोंके 43 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुकी है और तीसरे वनडे में जीत के साथ उसके पास पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर वापसी करने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी और यह मुकाबला उसके लिए करो या मरो जैसा होगा। ऐसे में भारतीय टीम अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण अभ्यास जरूर प्रभावित हुआ है, लेकिन मैच के दिन मौसम की रिपोर्ट से पूरे मुकाबले की उम्मीद बनी हुई है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!