कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत के मामले में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की विधायक और आर जी कर हत्याकांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर आम जनता को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग अगर बाहर निकल जाते और बारिश में भीग जाते तो इतनी भीड़ ही जमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि इंसानों की मानसिकता में बदलाव होना बहुत जरूरी है। रत्ना देबनाथ ने आगे कहा कि अगर वो जांच की मांग भी करेंगी तो क्या होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री ने पहले ही एसआईटी का गठन कर दिया है और जांच चल रही है, ऐसे में वो और क्या मांग कर सकती हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो इस हादसे में किसकी लापरवाही मानती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि गफलत तो है ही और गफलत लोगों की ही है, क्योंकि लोग अपने स्वार्थ के अलावा कुछ नहीं समझते। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि बारिश में भीगते तो क्या होता, कुछ भी नहीं होता। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या एग्जिट गेट पर पुलिस मौजूद नहीं थी, तो उन्होंने कहा कि वो खुद उस वक्त वहां मौजूद नहीं थीं, इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कह सकतीं। दूसरी तरफ चोरबागान पूजा पंडाल हादसे की जांच में जुटी पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम ने नादिया जिले से पंडाल के उस कथित उद्घोषक को हिरासत में ले लिया है, जिसकी आवाज पर भगदड़ मचने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि हादसे वाली उस रात को जब भारी भीड़ थी, तब पंडाल से ये घोषणा की गई थी कि पंडाल का एक हिस्सा गिरने वाला है, और इस घोषणा के बाद ही वहां भगदड़ मच गई थी। आरोपी की पहचान पंडाल के कोषाध्यक्ष संजीत राहा उर्फ सेंटू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने नादिया से दबोच लिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस इससे पहले पूजा समिति के सचिव और उपाध्यक्ष को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
'बारिश में भीगने से कुछ नहीं होता', कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों पर बीजेपी विधायक ने आम जनता को ठहराया जिम्मेदार
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत के मामले में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की विधायक और आर जी कर हत्याकांड की पीड़िता की
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


