महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन एक कॉमन समस्या है, लेकिन कुछ महिलाओं में यह इंफेक्शन लगातार होता रहता है। ऐसी महिलाओं को पेशाब करते समय जलन होना, बार-बार यूरिन आने की इच्छा महसूस होना और पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत होती है। दवा लेने के बाद ये ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से परेशानी शुरू हो जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक, यूरिनरी इंफेक्शन यूरिनरी ट्रेक्ट में होने वाला इंफेक्शन है और अगर समय पर इसको कंट्रोल न किया जाए तो ये किडनी पर भी असर कर सकता है। यह इंफेक्शन ई. कोलाई बैक्टीरिया से होता है और महिलाओं में इसका खतरा पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होता है। सफदरजंग हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग की पूर्व डॉ. सलोनी के मुताबिक, लंबे समय तक पेशाब रोकने से ब्लैडर खाली करने में देरी होती है, जिससे यूरिन से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए पेशाब आने पर ज्यादा देर तक नहीं रोकना चाहिए। कई मामलों में सेक्सुअल एक्टिविटी के कारण भी महिलाओं को यूटीआई हो जाता है, क्योंकि यौन संबंध बनाने के दौरान बैक्टीरिया पेशाब की नली तक पहुंच सकते हैं और यूरिन की नली से होते हुए ब्लैडर तक पहुंचकर इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं। कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होने से महिला के प्राइवेट पार्ट और पेशाब की नली के आसपास के टिश्यू में बदलाव आते हैं, जिससे यूटीआई का खतरा बढ़ सकता है। अगर छह महीने में दो या उससे ज्यादा बार या एक साल में तीन या उससे ज्यादा बार यूटीआई होता है तो इसे रिकरेंट यूटीआई माना जाता है और ऐसी स्थिति में डॉक्टर यूरिन रूटीन टेस्ट और यूरिन कल्चर कराने की सलाह दे सकते हैं, जिससे ये पता चलता है कि जिस बैक्टीरिया से ये यूटीआई हुआ है उसपर कौन सी एंटीबायोटिक असर करेगी और कौन सी नहीं। बचाव के लिए दिन में कम से कम पांच से छह गिलास पानी पीना चाहिए, पेशाब को लंबे समय तक रोककर नहीं रखना चाहिए, टॉयलेट के बाद सफाई करनी चाहिए और सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद यूरिन पास करना चाहिए।
बार-बार होता है यूरिन इन्फेक्शन? जानें इसकी बड़ी वजहें और बचाव के उपाय
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन एक कॉमन समस्या है, लेकिन कुछ महिलाओं में यह इंफेक्शन लगातार होता रहता है। ऐसी महिलाओं को पेशाब करते समय जलन होना, बार-बार यूरिन आने की इच्छा महसूस होना और पेट के निचले हिस्स
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





