बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोलते नजर आते हैं। शो में उदिति सिंह अक्सर टीवी एक्टर करण वाही संग अपने ब्रेकअप पर बात करती दिखती हैं। दोनों कई सालों तक रिश्ते में रहे, लेकिन फिर शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था। अब करण वाही ने उदिति सिंह के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वो उस रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाना चाहते थे, लेकिन दोनों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण दोनों ने अलग-अलग रास्ता अपनाना ही ठीक समझा। करण वाही ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के शो में एक्ट्रेस उदिति सिंह संग अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की। करण ने बताया कि जब उन्होंने उदिति को डेट करना शुरू किया, तब वो 33-34 साल के थे और उनका यही मानना था कि अगर वो किसी के साथ रिश्ते में आएंगे, तो फिर उसे शादी तक लेकर जाएंगे, वरना वो किसी रिश्ते में इन्वॉल्व नहीं होते। करण वाही ने बताया कि उदिति सिंह संग उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने का फैसला इसलिए लिया था, क्योंकि वो उस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और दोनों ने लॉकडाउन के दौरान काफी समय साथ में बिताया था तथा फ्यूचर को लेकर भी बातचीत की थी। इसको लेकर करण ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था कि उनकी शादी होने वाली थी, उनका इरादा इस रिश्ते को शादी तक ले जाने का था, लेकिन उनकी इस बात को गलत समझ लिया गया कि उनकी शादी होने वाली थी। करण ने उदिति सिंह संग अपने ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों के बीच उतना तालमेल नहीं था और कम से कम उनकी तरफ से सच्चाई यही है। करण ने इस बात से भी इनकार किया कि किसी के पेरेंट्स की वजह से यह रिश्ता खत्म हुआ था, क्योंकि बिग बॉस में उदिति ने कहा है कि ज्यादा एज गैप होने की वजह से उनके पेरेंट्स करण संग रिश्ते के फेवर में नहीं थे। बिग बॉस 20 में उदिति सिंह ने करण वाही के बारे में जो बातें कही थीं, उसको लेकर करण ने अपना रिएक्शन भी दिया और कहा कि उदिति ने उनके बारे में शो में कुछ अच्छी बातें भी बोलीं, जिसे दिखाया नहीं गया। करण बोले कि उनकी कई बातें एडिट हो गई हैं, क्योंकि उन्होंने लाइव में कुछ और भी बोला था और अच्छी बातें भी बोली थीं, जैसे कि जब वो मुंबई शिफ्ट हुई थीं, तब उन्होंने उनके करियर में उनकी मदद की थी। बता दें करण वाही और उदिति सिंह की उम्र में 10 साल का फासला है और उदिति अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण से उम्र में 10 साल छोटी हैं। उन्होंने शो में बताया कि उम्र का फासला भी उनके ब्रेकअप की एक वजह थी। वहीं, अब ऐसी चर्चा है कि करण वाही संग ब्रेकअप के बाद उदिति सिंह किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं और शो में उन्होंने ये हिंट दिया है कि वो किसी स्पोर्ट्सपर्सन को डेट कर रही हैं, हालांकि वो शख्स कौन है, इस बारे में सस्पेंस बरकरार है।
बिग बॉस में उदिति संग ब्रेकअप पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, बताई शादी न होने की असली वजह
बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोलते नजर आते हैं। शो में उदिति सिंह अक्सर टीवी एक्टर करण वाही संग अपने ब्रेकअप पर बात करती दिखती हैं। दोनों कई सालों तक रिश्ते में र
NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

