|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बिग बॉस में काजी तौकीर ने पहना लहंगा, मनीष पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप

बिग बॉस 20 में धमाल जारी है और शो के एंटरटेनर काजी तौकीर एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को काजी का बिल्कुल अलग ही ह्यूमर देखने को मिलेगा, क्योंकि शो

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बिग बॉस 20 में धमाल जारी है और शो के एंटरटेनर काजी तौकीर एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को काजी का बिल्कुल अलग ही ह्यूमर देखने को मिलेगा, क्योंकि शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें काजी ने लहंगा पहनकर पूरी तरह से लड़की का गेटअप लिया है। वायरल वीडियो में काजी ने फन करते हुए लहंगा पहना और अपने सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। काजी को इस लुक में देखकर सभी ने उनके लिए हूटिंग की और बिग बॉस हाउस की लड़कियां उनकी नजर उतारने लगीं, जबकि माही ने काजी को हीरोइन का टैग भी दिया। काजी ने फन करते हुए मनीष गोयल को छेड़ा और मनीष भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने काजी को बांहों में लिया और डांस किया तथा इसके बाद उन्हें वॉशरूम के अंदर खींचकर लेकर गए। यहां तक तो सब ठीक था और काजी की इस मस्ती को सबने एंजॉय किया, लेकिन बाद में काजी ने मनीष पर गलत तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगा दिया। काजी ने लिविंग रूम में मनीष से कहा कि आपने जो हरकत की है वो उन्हें चुभ गई है और कल आपने कंट्रोल खो दिया था, वो उनकी बॉडी थी और उनके अंदर एक औरत आई थी जिसे आपने पकड़ लिया। काजी के इतने गंभीर आरोप सुनकर मनीष तिलमिला गए और उन्होंने काजी से कहा कि उनका दिमाग खराब हो गया है, तू करे तो मस्ती और कोई दूसरा करे तो वो अच्छा नहीं है, वे महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं और ऐसा करके इतना नीचे मत गिरो। इसके बाद बेडरूम में जाकर मनीष ने माही विज से काजी की शिकायत की और गुस्से में कहा कि मैं औरत हूं, आपने मुझे गलत तरीके से हाथ लगाया, ये कौन सा तरीका होता है बात करने का और मेरे साथ वुमन कार्ड मत खेलना। इंटरनेट पर लोगों ने काजी के गट्स की तारीफ की है, वहीं कईयों ने मजे लिए और एक यूजर ने लिखा कि पहली बार देखा है जब कोई पुरुष वुमन कार्ड खेल रहा है, अब देखना होगा कि सलमान खान वीकेंड का वार में इस एपिसोड पर कैसे रिएक्ट करेंगे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!