|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बिग बॉस में माही विज का खेल फ्लॉप, फिर भी हर हफ्ते कैसे बच जाती हैं एलिमिनेशन से?

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में अपने खेल से ज्यादा अपने सेफ होने को लेकर चर्चा में हैं। टीवी पर भले ही उनकी बड़ी पहचान हो, लेकिन बिग बॉस में उनका गेम अब तक कुछ ख

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बिग बॉस में माही विज का खेल फ्लॉप, फिर भी हर हफ्ते कैसे बच जाती हैं एलिमिनेशन से?
📷 NRI Post Hindi Desk

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में अपने खेल से ज्यादा अपने सेफ होने को लेकर चर्चा में हैं। टीवी पर भले ही उनकी बड़ी पहचान हो, लेकिन बिग बॉस में उनका गेम अब तक कुछ खास नहीं दिखा है। इसके बावजूद वो हर हफ्ते किसी न किसी तरह शो से बाहर होने से बच जाती हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह बहस चल रही है कि क्या मेकर्स उन पर मेहरबान हैं या शो में भेदभाव हो रहा है। बिग बॉस जैसे हाई-वोल्टेज रियलिटी शो में टिके रहने के लिए फ्रंटफुट पर आकर खेलने, टास्क में दमखम दिखाने और पावर के साथ स्टैंड लेने की जरूरत होती है, लेकिन माही का शो में कोई खास स्टैंड दिखाई नहीं दे रहा है। दर्शकों का मानना है कि माही विज शो में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही हैं और उनका कोई खास गेम भी अब तक नजर नहीं आया है। वो शुरुआत से बैकफुट पर ही दिखाई दे रही हैं। शो में माही का ज्यादातर वक्त दूसरों की 'बिचिंग' करने में बीतता है और उन पर आरोप यह भी लगे हैं कि वो लोगों के पीठ पीछे उनके लिए आपत्तिजनक बातें बोलती हैं। जब बात सामने आती है या दबाव पड़ता है, तो वो अपनी ही बात से मुकर जाती हैं या फिर पलट जाती हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान भी उन्हें इस बात के लिए टोकते हुए नजर आ चुके हैं, लेकिन माही सलमान की सलाह को भी अनसुना कर देती हैं। आम तौर पर बिग बॉस में जनता के वोट सबसे बड़ा फैसला माने जाते हैं, लेकिन माही के मामले में कुछ अलग ही नजर आ रहा है। चर्चाएं तेज हैं कि कम वोटिंग के बावजूद उन्हें बार-बार एलिमिनेशन से बचा लिया जाता है। कभी ट्विस्ट, कभी एलिमिनेशन रद्द होना, तो कभी कोई और पैंतरा, हर बार ऐसा संयोग बनता है कि माही का सफर आगे बढ़ जाता है। ऐसे में मेकर्स पर भी माही को सपोर्ट करने और फेवरेटिज्म के आरोप लग रहे हैं। जैसे ही माही के सेफ होने का सिलसिला लंबा खिंचा, सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया। कई यूजर्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या माही को सलमान खान के साथ उनके पुराने और अच्छे कनेक्शन का फायदा मिल रहा है, हालांकि शो के मेकर्स या चैनल की ओर से इन दावों पर कोई सफाई नहीं दी गई है। बिग बॉस का इतिहास गवाह है कि दर्शक ज्यादा दिनों तक बैकफुट पर खेलने वाले और बातों से पलटने वाले खिलाड़ियों को बर्दाश्त नहीं करते। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या माही विज वाकई अपना गेम सुधारेंगी और जनता का भरोसा जीतेंगी, या फिर यह सेफ रहने का सिलसिला आगे भी यूं ही चलता रहेगा।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!