|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बिना गाजर घिसे कुकर में झटपट बनाएं गाजर का हलवा, ये आसान ट्रिक बचाएगी घंटों का समय

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा खाने का अपना ही अलग आनंद है। ताजा लाल गाजर, देसी घी, मावा और मेवों से भरपूर गरमा-गरम हलवा विंटर सीजन की एक अलग ही वाइब देता है। कई लोगों को लगता है कि गाजर के हलवे का

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बिना गाजर घिसे कुकर में झटपट बनाएं गाजर का हलवा, ये आसान ट्रिक बचाएगी घंटों का समय
📷 NRI Post Hindi Desk

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा खाने का अपना ही अलग आनंद है। ताजा लाल गाजर, देसी घी, मावा और मेवों से भरपूर गरमा-गरम हलवा विंटर सीजन की एक अलग ही वाइब देता है। कई लोगों को लगता है कि गाजर के हलवे का स्वाद चखे बिना यह मौसम अधूरा ही है। लेकिन इसे खाने में जितना मजा आता है, उसे बनाने में उससे भी ज्यादा मेहनत लगती है। घंटों तक गाजर को कद्दूकस करना इसका सबसे बड़ा और थकाऊ काम होता है, जिसके कारण कई लोग हलवा बनाने से कतराते हैं। पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना गाजर घिसे भी प्रेशर कुकर में झटपट गाजर का हलवा तैयार किया जा सकता है। यह आसान रेसिपी आपका काफी समय बचाएगी और ऐसी ट्रिक कहीं नहीं मिलेगी। गाजर का हलवा कुकर में बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को घिसने की जगह मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लेना है, ताकि समय की बचत हो सके। इसके बाद प्रेशर कुकर को गैस पर रखें और एक बड़ा चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें। अब गाजर के टुकड़ों को कुकर में डालकर एक सीटी आने तक पकने दें, पर इस बात का ध्यान रखें कि गाजर कुकर में नीचे लगे नहीं। जब एक सीटी में गाजर नरम हो जाए तो उसे मैशर या कलछी की मदद से अच्छे से मैश कर लें। इतना ही मैश करना है जिससे वह हलवे के लिए दानेदार तैयार हो जाए। इसके बाद इस गाजर में 500 ग्राम फुल क्रीम दूध डालकर इसे धीमी या मध्यम आंच पर पकने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें। दूध गाजर में थोड़ा कम होने पर उसी समय स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं और चम्मच से चलाते हुए चीनी को दूध में पिघलने दें। इसके बाद मिश्रण में 100 ग्राम मावा भी मिलाएं। दूसरी तरफ मावे को घी में फ्राई करने के लिए तड़का पैन लेकर उसमें एक चम्मच घी डालें और फिर इसमें सभी बारीक कटे मेवे डालकर सुनहरा हो जाने तक भून लें। वैसे मेवे बिना भूनें भी हलवे में डाले जा सकते हैं। आखिर में मेवे और एक चम्मच इलायची पाउडर भी हलवे में अच्छे से मिला दें। इस तरह तैयार है आपका बिना कद्दूकस किए कुकर में बना गाजर का हलवा। इस रेसिपी के लिए आपको एक किलो लाल ताजी गाजर, आधा किलो फुल क्रीम दूध, 100 ग्राम मावा, एक चम्मच इलायची पाउडर, तीन से चार बारीक कटे बादाम, तीन से चार बारीक कटे काजू, दो चम्मच किशमिश, दो चम्मच बारीक कटे सूखे नारियल के टुकड़े और स्वादानुसार चीनी की जरूरत होगी। यह ट्रिक न सिर्फ आपका समय बचाएगी बल्कि बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट हलवा का आनंद भी दिलाएगी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!