पंजाब पुलिस की जल्दबाजी उस समय भारी पड़ गई जब आईएसआई को सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार सेना के जवान राजबीर सिंह को बिना ट्रांजिट रिमांड लिए पंजाब ले जाने की कोशिश की गई। तरनतारन निवासी सेना के जवान राजबीर सिंह को पंजाब पुलिस ने 29 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा से गिरफ्तार किया था। फाजिल्का थाने और स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल की टीम जवान को पंजाब ले जाने के लिए सिलीगुड़ी पहुंची थी, लेकिन टीम ने गिरफ्तार आरोपी का ट्रांजिट रिमांड ही नहीं लिया था और स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। 30 अक्टूबर को जब आरोपी को लेकर टीम बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची तो वहां के सुरक्षाकर्मियों ने टीम को रोक दिया और सवाल उठाया कि बिना ट्रांजिट रिमांड आरोपी को पंजाब पुलिस कैसे ले जा सकती है। विरोध के बाद पंजाब पुलिस आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट लेकर पहुंची और ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद सेना के जवान को लेकर पंजाब रवाना हुई। स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बगैर आरोपित को पंजाब ले जाने के प्रश्न पर अलीपुरद्वार जिला पुलिस के एसपी अमित कुमार साव ने बताया कि मामले को देखा जा रहा है और वह भी पूरे मामले की खोज खबर ले रहे हैं। सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अत्री शर्मा ने बताया कि किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी होने पर पुलिस को चौबीस घंटे के भीतर संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपित को पेश करना पड़ता है और यदि दूरी अधिक हो तो जिस क्षेत्र से व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है वहां के कोर्ट में उसे पेश कर पूरी जानकारी देनी होती है। यह मामला पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है क्योंकि बिना ट्रांजिट रिमांड और बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए आरोपी को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाने की कोशिश की गई, जिसे एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते रोक दिया।
बिना ट्रांजिट रिमांड जवान को ले जा रही पंजाब पुलिस की टीम सिलीगुड़ी एयरपोर्ट पर रोकी गई
पंजाब पुलिस की जल्दबाजी उस समय भारी पड़ गई जब आईएसआई को सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार सेना के जवान राजबीर सिंह को बिना ट्रांजिट रिमांड लिए पंजाब ले जाने की कोशिश की गई। तरनतारन निवासी सेना के जवान र
NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



