सीतामढ़ी के कैलाशपुरी निवासी ज्ञानी रंजन और रीतू रंजन के 14 वर्षीय पुत्र अरुणाभ रंजन ने संचार की जटिल प्रक्रिया पर 'कोर कॉन्सेप्ट्स ऑफ कम्युनिकेशन' नामक एक पूरी अंग्रेजी पुस्तक लिख डाली है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अरुणाभ के मन में बार-बार यह सवाल उठता था कि जब कोई व्यक्ति अपनी बात कहता है, तो सुनने वाला उसे उसी अर्थ में क्यों नहीं समझता। इसी जिज्ञासा की गहराई में उतरते हुए उसने संचार की प्रक्रिया और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया और उन्हें पुस्तक का रूप दे दिया। पुस्तक में उसने बताया है कि केवल संदेश भेज देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि संदेश को समझने वाले व्यक्ति की सोच, अनुभव, अपेक्षाएं और परिस्थितियां भी उसके अर्थ को प्रभावित करती हैं। अरुणाभ का मानना है कि एक ही शब्द या बात अलग-अलग लोगों के लिए अलग अर्थ रख सकती है और किसी की बात सुनना तथा उसे सही अर्थों में समझना दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। पुस्तक में उसने संचार के दौरान शब्दों के साथ संकेतों और प्रतीकों की भूमिका को भी समझाने का प्रयास किया है तथा संकेत-विज्ञान जैसे गंभीर विषय पर भी चर्चा की गई है। अरुणाभ ने अपनी इस पुस्तक को जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी को भेंट किया, जिन्होंने उसकी लेखनी और विचारों की सराहना करते हुए इस प्रयास को प्रतिभा और रचनात्मक सोच का उदाहरण बताया। पुस्तक का आनलाइन प्रकाशन पोथी प्रकाशन के माध्यम से किया गया है। कम उम्र में संचार जैसे गंभीर विषय पर पुस्तक लिखकर अरुणाभ ने यह दिखा दिया है कि सीखने और कुछ नया करने की कोई उम्र नहीं होती तथा उसकी यह पहल दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।
बिहार के 14 वर्षीय अरुणाभ ने संचार की गुत्थी सुलझाने के लिए लिख डाली पूरी अंग्रेजी किताब
सीतामढ़ी के कैलाशपुरी निवासी ज्ञानी रंजन और रीतू रंजन के 14 वर्षीय पुत्र अरुणाभ रंजन ने संचार की जटिल प्रक्रिया पर 'कोर कॉन्सेप्ट्स ऑफ कम्युनिकेशन' नामक एक पूरी अंग्रेजी पुस्तक लिख डाली है। आठवीं कक्ष
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



