अपराधियों के पीछे दौड़ने वाली बिहार पुलिस की रफ्तार अब बदलने वाली है। पेट्रोल की जगह अब बिजली का दम होगा और बिहार पुलिस इलेक्ट्रिक बाइक से सड़कों पर गश्त करेगी। जरूरत पड़ने पर इन्हीं बाइक्स से अपराधियों का पीछा भी किया जाएगा। इसके लिए देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक कंपनियों में शामिल रिवोल्ट मोटर्स को बिहार पुलिस से 1,100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक इस ऑर्डर के तहत ब्लेज़एक्स इलेक्ट्रिक बाइक की सप्लाई की जाएगी और कंपनी ने नवंबर 2026 तक डिलीवरी पूरी करने का टार्गेट रखा है, जबकि कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक डिलीवरी की अंतिम समयसीमा जनवरी 2027 है। रिवोल्ट मोटर्स को मिला यह ऑर्डर कंपनी के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अभी तक कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक्स का इस्तेमाल ज्यादातर प्राइवेट व्हीकल्स के तौर पर ही देखा जाता रहा है, लेकिन बिहार पुलिस से मिले इस बड़े ऑर्डर के बाद कंपनी की पहुंच सरकारी विभागों और संस्थानों में भी बढ़ती नजर आ रही है। रिवोल्ट ब्लेज़एक्स की शुरुआती कीमत 1,27,990 रुपये एक्स-शोरूम है और इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को खास तौर पर डेली यूज के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 150 किलोमीटर तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी, जीपीएस ट्रैकिंग और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे चार्ज करने के लिए किसी विशेष चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं पड़ती और सामान्य घरेलू तीन-पिन सॉकेट से भी इसकी बैटरी चार्ज की जा सकती है। इसमें 3.24 किलोवाट घंटा क्षमता का निकल मैग्नीज कोबॉल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो आईपी67 रेटिंग के साथ आती है और इसे बाइक से निकालकर अलग से भी चार्ज किया जा सकता है। इसमें मिड-ड्राइव परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलती है, जो 4.1 किलोवाट की पीक पावर जनरेट करती है और इसमें चेन ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार ब्लेज़एक्स एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है और इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनके जरिए राइडर अपनी जरूरत के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस चुन सकता है, इसके अलावा रिवर्स मोड भी मिलता है, जिससे तंग जगहों पर बाइक को पीछे करना आसान हो जाता है। बाइक को सामान्य 10 एम्पियर पावर सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है और कंपनी के अनुसार रेगुलर चार्जर से बैटरी को शून्य से 80 फीसदी तक चार्ज होने में 3 घंटे 30 मिनट लगते हैं, वहीं फास्ट चार्जर की मदद से यही काम महज 80 मिनट में किया जा सकता है। बाइक की सीट के नीचे सामान रखने की जगह भी दी गई है, जहां चार्जर रखा जा सकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी उसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें और पेट्रोलिंग के दौरान चार्जिंग की व्यवस्था करना पहले के मुकाबले आसान हो सके। रिवोल्ट ब्लेज़एक्स में इनबिल्ट जीपीएस फीचर भी दिया गया है, जिससे बाइक की लोकेशन का पता चलता है और उसकी ट्रैकिंग में मदद मिलती है। पुलिस विभाग के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि इससे अलग-अलग इलाकों में तैनात बाइक्स की निगरानी करना आसान होगा। रतन इंडिया इंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरपर्सन अंजलि रतन ने इस ऑर्डर को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि बिहार पुलिस से 1,100 इलेक्ट्रिक बाइक्स का ऑर्डर मिलना रिवोल्ट के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सरकारी महकमों के ग्राहकों की जरूरतें प्राइवेट ग्राहकों से अलग होती हैं और ऐसे बड़े ऑर्डर कंपनी को अपने प्रोडक्ट को बेहतर करने में और भी मदद करेंगे। इस तरह बिहार पुलिस की यह पहल न केवल गश्त और अपराधियों का पीछा करने के लिए बिजली से चलने वाली तेज रफ्तार बाइक्स उपलब्ध कराएगी, बल्कि पेट्रोल पर निर्भरता घटाने और सरकारी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है।
बिहार पुलिस की रफ्तार बदलेगी, 1,100 इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगी गश्त और अपराधियों का पीछा
अपराधियों के पीछे दौड़ने वाली बिहार पुलिस की रफ्तार अब बदलने वाली है। पेट्रोल की जगह अब बिजली का दम होगा और बिहार पुलिस इलेक्ट्रिक बाइक से सड़कों पर गश्त करेगी। जरूरत पड़ने पर इन्हीं बाइक्स से अपराधिय
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




