बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा बयान दिया, जिस पर अब सियासी तंज शुरू हो गए हैं। उन्होंने दावा किया था कि हमारे यहां कोई अपराध नहीं है, अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है, क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं, कोई अपराधी नहीं है। दरअसल, क्राइम और अपराध दोनों का मतलब एक ही होता है, ऐसे में मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जब सातवीं कक्षा फेल व्यक्ति को नेता बना दिया जाता है और बड़ा पद दे दिया जाता है, तो ऐसे ही बयानों की उम्मीद की जा सकती है। प्रशांत किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर पांच से दस दिन में ऐसा कुछ बोल देते हैं, जिससे लोगों को हंसने का मौका मिल जाता है। इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बिहार के दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज के 31 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दोनों ने असंवैधानिक काम किया है और इसके चलते उनकी सदस्यता जा सकती है, तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सकेगा। विपक्षी दलों ने भी दोनों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। इसी तरह प्रशांत किशोर ने मधुबनी गोलीकांड पर भी अपनी बात रखी, जहां एक सहायक उप निरीक्षक पर आरोप है कि वह गांव में एक महिला के घर पहुंचा था और पकड़े जाने के बाद उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए और वारदात के बाद आरोपी सहायक उप निरीक्षक फरार हो गया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को परिवार से मुलाकात की है, तथा प्रतिनिधिमंडल से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में क्राइम है, अपराध नहीं! मुख्यमंत्री के बयान पर प्रशांत किशोर का तंज
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा बयान दिया, जिस पर अब सियासी तंज शुरू हो गए हैं। उन्होंने दावा किया था कि हमारे यहां कोई अपराध नहीं है, अपराध
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




