पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में रविवार को भाजपा की मीडिया विभाग, सोशल मीडिया और आईटी सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने की। इस बैठक में यह बात सामने आई कि भाजपा ने बिहार में विपक्ष के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी और जन सुराज पार्टी के प्रति युवाओं, विशेषकर जेनजी के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लिया है और इसी को देखते हुए पार्टी ने अपनी मीडिया एवं सोशल मीडिया टीमों को सक्रिय कर दिया है। बैठक के दौरान हरीश द्विवेदी ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया और आईटी सेल को संगठन की डिजिटल सक्रियता को मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि जेनजी के बीच पार्टी के युवा नेता पकड़ बढ़ाने में विशेष रुचि दिखाएं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक में कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और इसके जरिए पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया-आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र के संगठक अनंत नारायण मिश्रा, मीडिया विभाग के प्रभारी मनोज शर्मा, मीडिया विभाग के संयोजक दानिश इकबाल, सह संयोजक अमित प्रकाश बबलू, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय, अनमोल शोभित तथा आईटी प्रमुख विकास मेहता के अतिरिक्त प्रदेश पदाधिकारी और टीम के सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने एवं पार्टी के संदेश को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया। बैठक में डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग, समन्वित कार्यप्रणाली एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया विभाग तथा सोशल मीडिया-आईटी सेल के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि भाजपा का यह कदम बिहार में युवाओं और जेनजी के बीच बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के मद्देनजर उठाया गया है, जिससे पार्टी डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी पैठ और मजबूत करना चाहती है।
बिहार में जेनजी के बढ़ते प्रभाव से सतर्क भाजपा, सोशल मीडिया और आईटी सेल को मिला नया टास्क
पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में रविवार को भाजपा की मीडिया विभाग, सोशल मीडिया और आईटी सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं ब
NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




