|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बिहार में भ्रामक खबरों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश

पटना। बिहार में अब भ्रामक और नकारात्मक खबरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित "संकल्प" सभागार में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की और

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बिहार में भ्रामक खबरों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश
📷 NRI Post Hindi Desk

पटना। बिहार में अब भ्रामक और नकारात्मक खबरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित "संकल्प" सभागार में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की और विभागीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों की निगरानी के साथ-साथ नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया जाए, ताकि गलत सूचनाओं के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाए, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक हों और उनका लाभ शीघ्र उठा सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग यह सुनिश्चित करे कि जनहित से जुड़ी सूचनाएं समय पर लोगों तक पहुंचें और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए। बैठक में विभाग के सचिव नवीन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की प्राथमिकताओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विभाग इंटरनेट मीडिया पर आने वाली शिकायतों और सुझावों का प्रभावी विश्लेषण करे तथा सरकार के स्तर पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी लोगों को दे। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय स्तर, जिला स्तर एवं पंचायत स्तर पर लोगों के फीडबैक, सुझाव एवं शिकायतों को लेकर बेहतर प्रबंधन एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पत्रकार पेंशन योजना से संबंधित प्रविधानों की जानकारी सभी तक पहुंचाने पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष जोर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सभ्यता एवं संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। बिहार के जो लोग अन्य राज्यों में या विदेश में रहते हैं, उनसे जुड़ें, बिहार के संबंध में फीडबैक लें तथा राज्य की खासियत एवं बढ़ते बिहार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य के गौरवशाली अतीत को फिर से वापस लाना है और इसे समृद्ध प्रदेश बनाना है, जिसके लिए सबका सहयोग आवश्यक है। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, निदेशक गुंजन सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!