|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2026 का डमी एडमिट कार्ड जारी, 5 नवंबर तक सुधार का मौका

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गया

NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2026 का डमी एडमिट कार्ड जारी, 5 नवंबर तक सुधार का मौका
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना डमी एडमिट कार्ड तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी, जिसके बाद वे अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को इसमें दी गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित अन्य विवरणों को अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए। यदि इस दौरान उन्हें कहीं कोई त्रुटि दिखती है, तो वे वेबसाइट पर लॉग इन के माध्यम से इसमें सुधार कर सकते हैं। करेक्शन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी और उसके बाद जिस फील्ड में गलती हुई है, उसमें सुधार करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले ही अपने प्रवेश पत्र में आवश्यक सुधार सुनिश्चित कर लें। बिहार बोर्ड की ओर से इस परीक्षा की शुरुआत 22 नवंबर 2026 से की जानी है। परीक्षा का दिन-वार पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। परीक्षा में क्वालीफाई होने के लिए न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की जानकारी और परीक्षा से जुड़े सभी विवरणों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जांचते रहना चाहिए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!