|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कनाडा

बीटीएससी में टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के 75 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, 23 अक्टूबर तक करें अप्लाई

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 23 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, लेकिन अभी

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 6 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बीटीएससी में टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के 75 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, 23 अक्टूबर तक करें अप्लाई
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 23 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 75 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीवीएससी या बीवीएससी एंड एच की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, जिसमें उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 34 प्रतिशत तथा एससी एवं एसटी व महिला उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

🔔 कनाडा
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!