|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बेंगलुरु से गोवा: सपनों की नई जिंदगी की कीमत सिर्फ 75,500 रुपये, कपल ने शेयर किया पूरा बजट

बेंगलुरु के राधिका और एकांश नामक एक कपल ने मेट्रो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी को छोड़कर गोवा में बसने का अपना सपना पूरा किया है। इस कपल ने सितंबर में बेंगलुरु छोड़ने का फैसला किया और अपनी इस अनोखी यात्र

NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बेंगलुरु से गोवा: सपनों की नई जिंदगी की कीमत सिर्फ 75,500 रुपये, कपल ने शेयर किया पूरा बजट
📷 NRI Post Hindi Desk

बेंगलुरु के राधिका और एकांश नामक एक कपल ने मेट्रो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी को छोड़कर गोवा में बसने का अपना सपना पूरा किया है। इस कपल ने सितंबर में बेंगलुरु छोड़ने का फैसला किया और अपनी इस अनोखी यात्रा को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत वीडियो शेयर कर यह भी बताया कि बेंगलुरु से गोवा शिफ्ट होने में उनका कितना पैसा खर्च हुआ। गोवा शिफ्ट होने के एक महीने के बाद कपल ने अपने पूरे बजट का ब्योरा साझा किया है, जिसके अनुसार बेंगलुरु से गोवा जाने और वहां सेटल होने में कुल 75,500 रुपये का अतिरिक्त खर्च आया। इस खर्च में सामान की पैकिंग और स्टोरेज पर 15,000 रुपये, सामान के ट्रांसपोर्टेशन पर 24,000 रुपये और रोड ट्रिप के लिए कार सर्विसिंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र और पेट्रोल मिलाकर 10,000 रुपये खर्च हुए। इसके अलावा गोवा में नया घर खोजने के दौरान घूमने-फिरने में 5,000 रुपये के पेट्रोल की खपत हुई, जबकि राशन, ऑनलाइन डिलीवरी और बाहर खाने पर 12,000 रुपये खर्च हुए। नए घर की सेटिंग में एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन इंस्टॉलेशन, कारपेंटर और प्लंबर के काम में करीब 9,500 रुपये लगे। कपल ने बताया कि नया घर मिलने तक तीन हफ्ते एयरबीएनबी में रुकने का खर्च 45,000 रुपये आया, लेकिन उन्होंने इसे अतिरिक्त खर्च में नहीं जोड़ा क्योंकि वे इतना ही किराया बेंगलुरु में हर महीने देते थे। राधिका और एकांश का कहना है कि उनका यह फैसला पूरी तरह सही और सार्थक रहा। वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि जब लोग गोवा की महज पांच दिनों की यात्रा पर 30 हजार से 40 हजार रुपये खर्च कर देते हैं, ऐसे में यहां एक नई जिंदगी और नए सफर की शुरुआत करने के लिए 75,500 रुपये खर्च करना बिल्कुल सही और फायदे का सौदा है। सोशल मीडिया पर इस कपल का यह अनुभव और बजट ब्रेकडाउन जमकर वायरल हो रहा है, जो उन लोगों के लिए प्रेरणा बना है जो शहरों के शोर-शराबे से दूर सुकून की तलाश में हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!