|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

बेटे से मिलने को तरसे शिखर धवन, 4 साल से नहीं हुई बात

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। उन्होंने सोफी के साथ दूसरी शादी की है। हालांकि, अपनी दूसरी शाद

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। उन्होंने सोफी के साथ दूसरी शादी की है। हालांकि, अपनी दूसरी शादी और नई जिंदगी के बीच शिखर अपने पहले बेटे जोरावर को बेहद मिस कर रहे हैं। पहली शादी से उनका एक बेटा जोरावर है, जिसे वो बेहद मिस करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शिखर का बेटे को लेकर दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल से उनकी अपने बेटे से कोई बात नहीं हुई है। कर्ली टेल्स के हालिया पॉडकास्ट में शिखर धवन ने अपने गुरुग्राम स्थित घर का टूर दिया। इस दौरान हुई बातचीत में शिखर ने सोफी संग अपनी पहली मुलाकात, शादी के सफर और बेटे जोरावर के बारे में खुलकर बात की। शिखर ने बताया कि सोफी उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव लेकर आई हैं। सोफी के आने के बाद सब कुछ बदल गया। शिखर ने कहा कि अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से सेपरेशन के बाद जब वह तीन-चार साल तक अकेले थे, तब उन्होंने अपनी जिंदगी को काफी एंजॉय किया। लेकिन जबसे सोफी उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से सब कुछ बदल गया है। उनकी जिंदगी में एक स्थिरता आई है, उनका रूटीन अच्छा हुआ है और अब वह ज्यादा अनुशासित हैं। उनकी जिंदगी सुकून से कट रही है। शिखर धवन के मुताबिक, पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने के बाद उन्होंने दोबारा शादी न करने की सोची थी। उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में सोफी को भी बता दिया था। शिखर और सोफी की पहली मुलाकात दुबई में म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। सोफी ने बताया कि वो शिखर की तरफ अट्रैक्टेड थीं। शुरुआत में वो इंडिया शिफ्ट होने को लेकर श्योर नहीं थीं, लेकिन जब आईपीएल शुरू हुआ और शिखर देश से बाहर नहीं जा सकते थे, तब सोफी ने खुद भारत आने का फैसला किया। सोफी ने यह भी बताया कि वो शिखर से शादी करना चाहती थीं, पर शिखर इसके लिए तैयार नहीं थे। सोफी ने कभी शिखर पर सैटल होने को लेकर दबाव नहीं बनाया। उनका मानना था कि अगर किस्मत में शादी होना लिखा है, तो होकर रहेगी। शिखर और सोफी ने करीब दो साल डेट किया, इसके बाद सगाई की और फरवरी 2026 में शादी कर ली। इंटरव्यू के दौरान शिखर अपने बेटे को लेकर काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने बेटे को ब्लॉक नंबर पर मैसेज भेजते हैं। वह मैनिफेस्ट करते हैं कि एक दिन उनका बेटा उनकी जिंदगी में वापस आए। पिछले चार साल से उनका अपने बेटे से कोई बात या संपर्क नहीं हुआ है। बता दें कि शिखर धवन और उनकी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी एक वक्त आइडल कपल माने जाते थे, लेकिन उनका रिश्ता बुरे नोट पर टूट गया। साल 2021 में वे अलग हो गए थे और 2023 में दोनों को तलाक मिल गया था। कोर्ट ने बेटे की परमानेंट कस्टडी शिखर को नहीं दी, हालांकि पूर्व क्रिकेटर को बेटे से मिलने और वीडियो कॉल के जरिए बात करने का अधिकार दिया गया है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!