|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

बैंक खाता अब और सुरक्षित, साइबर धोखाधड़ी पर लगाम के लिए आरबीआई लाया छह घंटे वाला नियम

ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। अब इन पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने छह घंट

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बैंक खाता अब और सुरक्षित, साइबर धोखाधड़ी पर लगाम के लिए आरबीआई लाया छह घंटे वाला नियम
📷 NRI Post Hindi Desk

ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। अब इन पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने छह घंटे में रिपोर्टिंग वाला नियम लागू कर दिया है। इसका उद्देश्य बैंकिंग फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाना और ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा को पुख्ता करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने छह घंटे रिपोर्टिंग वाले नए नियम के तहत जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि सभी नॉन-बैंकिंग पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर को साइबर अटैक या अन्य असामान्य घटनाओं के बारे में तय छह घंटे के अंदर एक तय फॉर्मेट में सेंट्रल बैंक को जानकारी देनी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेमेंट कंपनियों से साफ कहा गया है कि वे किसी भी साइबर सिक्योरिटी घटना की रिपोर्ट धोखाधड़ी का पता चलने के छह घंटे के अंदर सीईआरटी-इन को दें। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि रिजर्व बैंक की ओर से पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स को साइबर अटैक, सिस्टम में रुकावट और सेटलमेंट में देरी जैसी घटनाओं की जानकारी छह घंटे में रिपोर्ट करने से बड़ा फायदा होगा। इसका मकसद साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करना और डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते खतरे को रोकना है। आरबीआई के छह घंटे वाले नियम के तहत नॉन-बैंकिंग पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स के लिए छह घंटे की निर्धारित डेडलाइन का उद्देश्य यह है कि इससे नियामक को तेजी से ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करके एक्शन लेने और पेमेंट इकोसिस्टम के सामने आने वाले संभावित खतरों की बेहतर निगरानी करने में मदद मिलेगी। सेंट्रल बैंक ने पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स के लिए नए साइबर सेफगार्ड तय करने के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन, सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी, सिस्टम ऑडिट और थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए नियम सख्त किए हैं। नॉन-बैंक पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स के लिए साइबर रेजिलिएंस और डिजिटल पेमेंट सिक्योरिटी कंट्रोल्स पर आरबीआई के संशोधित मास्टर डायरेक्शन्स नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कार्ड नेटवर्क्स, पेमेंट एग्रीगेटर्स, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट इश्यूर्स और व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर्स पर लागू होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बड़े और मीडियम पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स के लिए नए नियम लागू हैं, वहीं छोटे पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स को इनका पालन करने के लिए एक अप्रैल 2028 तक का समय दिया गया है। साइबरटेक कंपनी के जॉइंट एमडी और सीईओ श्रीनिवास एल ने कहा कि आरबीआई ने बिखरे हुए सर्कुलर को एक साफ रूलबुक में बदला है और इससे साइबर फ्रॉड के मामलों में सामने आने वाले सारे बहाने खत्म हो गए हैं। अपोलो इंफोवेज के फाउंडर और सीईओ रवि प्रकाश के मुताबिक, जरूरी छह घंटे की रिपोर्टिंग विंडो साफ संदेश देती है कि साइबर सिक्योरिटी अब सिर्फ रिएक्टिव कंप्लायंस फंक्शन नहीं रह सकती। आरबीआई ने भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को और ज्यादा इंटेलिजेंट बनाने की दिशा में ये स्ट्रेटेजिक कदम उठाया है। नेरिक्स टेक्नोसर्व के सीईओ सुभासिस मजूमदार का कहना है कि यह छह घंटे की रिपोर्टिंग वाला नियम पेमेंट ऑपरेटर्स को मजबूत मॉनिटरिंग और रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क में इन्वेस्ट करने के लिए मजबूर करेगी। आरबीआई ने और भी कई कदम उठाए हैं, जिनमें ऑपरेटर्स को अपने प्राइमरी डेटा सेंटर से अलग सिस्मिक जोन में डिजास्टर रिकवरी फैसिलिटी रखनी होगी और साल में कम से कम दो बार रिकवरी ड्रिल करनी होंगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!