|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

बॉस स्कैम में महाराष्ट्र साइबर की बड़ी सफलता, पीड़ित कंपनी को लौटाए 1.81 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र साइबर ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पीड़ित कंपनी को 1 करोड़ 81 लाख रुपये से ज्यादा की रकम वापस दिलाई है। मुंबई की एक कंपनी के साथ 'बॉस स्कैम' के जरिए 2 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। महार

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 37 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

महाराष्ट्र साइबर ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पीड़ित कंपनी को 1 करोड़ 81 लाख रुपये से ज्यादा की रकम वापस दिलाई है। मुंबई की एक कंपनी के साथ 'बॉस स्कैम' के जरिए 2 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। महाराष्ट्र साइबर ने तेजी से जांच करते हुए बैंक और वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय कर ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा वापस करा दिया। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम का 90 फीसदी से अधिक हिस्सा वारदात के एक महीने के भीतर रिकवर कर पीड़ित के खाते में लौटाया गया है। यह मामला 28 अक्टूबर 2026 का है, जब साइबर ठगों ने एक कंपनी में वरिष्ठ अधिकारियों के नाम और पद का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की। इस तरीके को 'बॉस स्कैम' कहा जाता है। इसमें ठग खुद को कंपनी का बॉस, वरिष्ठ अधिकारी या किसी महत्वपूर्ण पद पर बैठा व्यक्ति बताकर कर्मचारियों को झांसे में लेते हैं। इसके बाद किसी जरूरी बिजनेस काम या तत्काल भुगतान का बहाना बनाकर उनसे बड़ी रकम ट्रांसफर करवा लेते हैं। इस मामले में मुंबई की कंपनी के बैंक खाते से 2 करोड़ रुपये का अनधिकृत ट्रांसफर कर दिया गया। ठगी की शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र साइबर के मुंबई स्थित नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में 29 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई। यह मामला अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(2) और 319(2) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(डी) के तहत केस दर्ज किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच टीम ने तुरंत पैसों के लेनदेन की कड़ियों को खंगालना शुरू किया, ताकि ठगी की रकम कहां और किन खातों में पहुंची, इसका पता लगाया जा सके। महाराष्ट्र साइबर ने वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच और ट्रेल एनालिसिस के जरिए ठगी की रकम को ट्रेस किया। इसके बाद संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लगातार संपर्क कर रकम को फ्रीज कराया गया, जिससे ठग आगे पैसे ट्रांसफर करने या निकालने में सफल नहीं हो सके। जांच एजेंसी ने इस दौरान बैंकिंग संस्थानों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा और पैसों की रिकवरी के लिए जरूरी कार्रवाई की। इसी तत्परता के चलते ठगी गई रकम का बड़ा हिस्सा सुरक्षित किया जा सका। रकम वापस दिलाने के लिए महाराष्ट्र साइबर ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कराई। 23 नवंबर 2026 को अदालत ने रकम लौटाने को लेकर आदेश दिया। इसके बाद महाराष्ट्र साइबर ने संबंधित बैंकिंग संस्थानों के साथ लगातार फॉलोअप किया और कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया। नतीजतन, 1,81,00,446 रुपये पीड़ित कंपनी के बैंक खाते में वापस जमा करा दिए गए। यानी 2 करोड़ रुपये की कुल ठगी में से 90 फीसदी से ज्यादा रकम कंपनी को वापस मिल गई। महाराष्ट्र साइबर के मुताबिक, एक महीने के भीतर इतनी बड़ी रकम की रिकवरी और रिफंड जांच एजेंसी के लिए अहम उपलब्धि है। यह कार्रवाई दिखाती है कि समय पर पुलिस हस्तक्षेप, वित्तीय ट्रेल का व्यवस्थित विश्लेषण, बैंकों के साथ बेहतर तालमेल और कानूनी प्रक्रिया में तेजी से साइबर ठगी के पीड़ितों को आर्थिक राहत दिलाई जा सकती है। महाराष्ट्र साइबर राज्य में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की नोडल एजेंसी के तौर पर काम करता है और साइबर ठगी के मामलों में रकम वापस दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। महाराष्ट्र साइबर ने कंपनियों, कारोबारी संस्थानों और उनके कर्मचारियों को 'बॉस स्कैम' जैसे इम्पर्सनेशन आधारित फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर जब किसी वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर अचानक बड़ी रकम ट्रांसफर करने या तत्काल भुगतान का निर्देश मिले, तो कर्मचारी बिना पुष्टि के कोई ट्रांजैक्शन न करें। भुगतान के निर्देशों को कंपनी के तय और भरोसेमंद कम्युनिकेशन चैनल के जरिए स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करना जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा सकता है। महाराष्ट्र साइबर ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ितों की आर्थिक सुरक्षा और ठगी की रकम वापस दिलाना भी उसकी प्र

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!