|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

ब्लैक फ्राइडे सेल में ऑफर, आईफोन से सैमसंग तक, खरीदने का सही समय?

ऐमेजॉन से लेकर फ्लिपकार्ट तक, ढेरों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे सेल 2026 लाइव है। ऐमेजॉन की सेल 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि फ्लिपकार्ट पर भी कई सेल ब्लैक फ्राइडे सेल टैग के साथ लिस्ट हैं। इसके अलाव

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

ऐमेजॉन से लेकर फ्लिपकार्ट तक, ढेरों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे सेल 2026 लाइव है। ऐमेजॉन की सेल 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि फ्लिपकार्ट पर भी कई सेल ब्लैक फ्राइडे सेल टैग के साथ लिस्ट हैं। इसके अलावा क्रोमा, विजय सेल्स और कई प्लेटफॉर्म पर सेल जारी है। ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, कंप्यूटर, लैपटॉप, पावर बैंक और चार्जर आदि को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा। सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने के तीन डायरेक्ट फायदे मिलते हैं। इसमें पहला तो डायरेक्ट प्राइस कट होता है, जिसकी वजह से ओरिजनल प्राइस की तुलना में दाम सस्ते हो जाते हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन या अन्य कोई सामान खरीदने का दूसरा फायदा ये है कि बैंक ऑफर का फायदा मिलता है। अधिकतर पोर्टल पर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 10 परसेंट तक का डिस्काउंट देते हैं। सेल के दौरान एक्सचेंज वैल्यू भी अच्छी मिलती है। नया स्मार्टफोन खरीदते समय पुराने हैंडसेट को सेल किया जा सकता है। पुराने फोन की कीमत आपके हैंडसेट की कंडिशन पर निर्भर करती है। सेल के दौरान आईफोन से सैमसंग तक के फोन सस्ते दाम में मिल रहे हैं। सेल के दौरान फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें क्यूएचडी प्लस डायनैमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसमें गैलेक्सी एआई फीचर्स भी मिलते हैं। ऐमेजॉन इंडिया पर अब ये फोन 1,04,999 रुपये में लिस्ट है, जबकि दीवाली सेल के दौरान इसको 85 हजार रुपये तक में खरीदा गया है। ऐमेजॉन इंडिया पर जारी सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस25 को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा। यह भी एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलेगा। अभी यह 64,999 रुपये में लिस्ट है। एप्पल आईफोन 16 128 जीबी पर बंपर ऑफर मिल रहा है। आईफोन 16 एक पॉपुलर स्मार्टफोन रहा है, जिसमें आईफोन 17 जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में ए18 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कैमरा कंट्रोल्स बटन भी मिलता है। इसमें बैक पैनल पर डुअल 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल के दौरान यह 76,990 रुपये में लिस्ट है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!