|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

भूकंप के झटकों के बीच नहीं रुका डॉक्टरों का इलाज, ऑपरेशन थिएटर का वीडियो वायरल

जापान के कुमामोटो प्रीफेक्चर में आए एक शक्तिशाली भूकंप ने जहां पूरे इलाके में खलबली मचा दी, वहीं एक अस्पताल के डॉक्टरों ने कर्तव्य और मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। द

NRI Post Hindi Desk · 107 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

जापान के कुमामोटो प्रीफेक्चर में आए एक शक्तिशाली भूकंप ने जहां पूरे इलाके में खलबली मचा दी, वहीं एक अस्पताल के डॉक्टरों ने कर्तव्य और मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। दरअसल, 28 जुलाई को कुमामोटो जनरल हॉस्पिटल में उस समय चार सर्जरी चल रही थीं, जब अचानक धरती जोर-जोर से कांपने लगी। 7.1 तीव्रता के इस भूकंप के झटकों से ऑपरेशन थिएटर में मौजूद मशीनें डगमगाने लगीं और पूरा कमरा हिलने लगा, लेकिन डॉक्टरों ने अपनी जान बचाने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए तुरंत उनके चारों ओर घेरा बना लिया ताकि किसी भी तरह की कोई दुर्घटना न हो। ऑपरेशन थिएटर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने उस संकट के पल को अपने में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भूकंप के झटकों के बावजूद मेडिकल टीम ने संयम नहीं खोया। एक नर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा खोल दिया, ताकि आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी का रास्ता उपलब्ध रहे। जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कठिन परिस्थिति में भी चारों सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुईं और किसी भी मरीज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भूकंप के कारण अस्पताल की पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके चलते कुछ समय के लिए ओपीडी सेवाओं को रोकना पड़ा था। बाद में आपातकालीन उपयोग के लिए सुरक्षित रखे गए कुएं के पानी की जांच की गई और पानी के सुरक्षित पाए जाने के बाद फिर से बाहरी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया। अस्पताल के निदेशक के अनुसार, कुछ लिफ्टें अभी भी बंद हैं और भर्ती मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टरों की इस हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे डॉक्टर होने के असली मायने बता रहे हैं। यह वीडियो सिर्फ एक भूकंप की घटना नहीं, बल्कि हिम्मत, समर्पण और इंसानियत की मिसाल बनकर इंटरनेट पर छा गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!