|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

भगवा पहनकर अश्लील डांस बर्दाश्त नहीं: शाहरुख-दीपिका पर भड़के साधू-संत, किंग फिल्म से सीन हटाने की मांग

शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। हाल ही में रिलीज हुए गाने तू मिल जाए में दीपिका पादुकोण की भगवे रंग की ड्रेस पर बवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में अब अयोध्या के साधू

NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। हाल ही में रिलीज हुए गाने तू मिल जाए में दीपिका पादुकोण की भगवे रंग की ड्रेस पर बवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में अब अयोध्या के साधू-संतों ने भी मोर्चा खोल दिया है और फिल्म में भगवा ड्रेस दिखाने पर तीखी आपत्ति जताई है। महंत सीताराम दास महाराज ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि शाहरुख खान की किंग फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भगवा कपड़े पहनकर जो डिस्को डांस कर रही हैं, ये कदापि बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी हरकतें करनी ही हैं तो हरे कपड़े पहनकर डांस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा शौर्य, ज्ञान, बलिदान, ईश्वर, त्याग, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है और इसको बदनाम करने की साजिश चल रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रविंदर सिंह नेगी को साधुवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करने का काम किया है और सनातनी इसका पुरजोर विरोध करता है। वहीं महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने भी दीपिका की ड्रेस का विरोध करते हुए कहा कि फिल्म के एक्टर्स से सवाल है कि जब मस्जिद और इस्लाम के लिए अच्छा दिखाया जाता है, मगर सनातन की बात आती है तो कभी भगवा का अपमान होता है। उन्होंने शाहरुख खान की पठान मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें भी भगवा वस्त्र धारण करके अश्लीलता जैसे दिखाया गया था, जिसका साधु-संत और देश-दुनिया भर के सनातनी विरोध करते थे। उन्होंने कहा कि किंग मूवी का ट्रेलर देखा है और यह बेहद दुखद है। उन्होंने मांग की कि फिल्म से यह सीन हटाया जाए, अन्यथा अयोध्या के साधु-संत खुद जाकर विरोध करेंगे और सड़कों पर आएंगे, क्योंकि भारत की पहचान संस्कृति और सनातन से है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने भी इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि जिस तरह तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है, उसी तरह भगवा भारतीय संस्कृति का रंग है और इसका अपमान संस्कृति का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सीन नहीं हटाया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वाले एक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख और दीपिका को ऐसी चेतावनी मिली हो, पठान में भी दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल खड़ा हुआ था। फिल्म किंग को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और यह 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!