आज के दौर में मोबाइल, सोशल मीडिया और लगातार बदलती जीवनशैली के बीच मन को शांत रखना आसान नहीं है। जेन जी के दिमाग में कई बार बिना किसी बड़ी वजह के भी ढेरों विचार चलते रहते हैं, जिससे मन शांत नहीं रहता और दिमाग में इधर-उधर की बातें आती रहती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भटकते मन को सही दिशा दिखाना कैसे संभव है। मशहूर कथावाचक देवी चित्रलेखा ने एक पॉडकास्ट में जेन जी की इसी परेशानी पर अपनी बात रखी है। उन्होंने प्रियंका शर्मा के पॉडकास्ट में एक बातचीत के दौरान बताया कि मन को शांत रखने के लिए उसे सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने दिमाग की तुलना मोबाइल की स्टोरेज से करते हुए समझाया कि जैसे फोन में गैर-जरूरी चीजें हटानी पड़ती हैं, वैसे ही मन से भी बेकार के विचारों को निकालना चाहिए। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल पर कंट्रोल रखने और दिनचर्या को अनुशासित बनाने की सलाह दी। देवी चित्रलेखा के मुताबिक, आज के युवाओं को भटकाव से बचने के लिए नशे और गलत आदतों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि भागवत से एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होती है, फिर चाहे कोई राम कथा सुने, कृष्ण कथा सुने या भगवद गीता पढ़े। वो बताती हैं कि अर्जुन के साथ भी यही दुविधा थी और वो भी फंसे थे, और आज का जेन जी भी सेम सिचुएशन फेस करता है कि क्या करना चाहिए और क्या करियर चुनना चाहिए। इसके लिए भगवद गीता एक टॉर्च का काम करती है कि किसी दिक्कत का रास्ता क्या है। उन्होंने मन की शांति और एकाग्रता के लिए भगवान के नाम का जाप करने की बात कही और सात्विक भोजन तथा भारतीय संस्कृति से जुड़ने पर भी जोर दिया। उनका मानना है कि मन को शांत रखने के लिए बाहरी चीजों के बजाय अपनी सोच और आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। गौरतलब है कि देवी चित्रलेखा देश की जानी-मानी कथावाचक और आध्यात्मिक वक्ता हैं, जिनका जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही कथावाचन शुरू कर दिया था और बताया जाता है कि जब वह महज चार साल की थीं, तब उनकी मुलाकात संत गिरिधारी बाबा से हुई थी, जिनसे उन्होंने आध्यात्मिक शिक्षा ली। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के जरिए लोगों तक भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं और जीवन से जुड़ी बातें पहुंचानी शुरू कीं। वह देश-विदेश में कथा कार्यक्रम करती हैं और अपने भक्ति गीतों के लिए भी जानी जाती हैं, तथा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं जहां बड़ी संख्या में लोग उनके प्रवचन और भक्ति से जुड़े वीडियो देखते हैं।
भटकते मन को काबू करने का रास्ता: जेन जी को देवी चित्रलेखा ने दिया खास मंत्र
आज के दौर में मोबाइल, सोशल मीडिया और लगातार बदलती जीवनशैली के बीच मन को शांत रखना आसान नहीं है। जेन जी के दिमाग में कई बार बिना किसी बड़ी वजह के भी ढेरों विचार चलते रहते हैं, जिससे मन शांत नहीं रहता औ
NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
