उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार की सुबह उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई जब गोपीगंज नगर के कोतवाली के पीछे वार्ड 14 में स्थित एक मोबाइल टावर पर 17 वर्षीय एक किशोरी चढ़ गई। किशोरी अपने जेल में बंद प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी और लगातार चिल्ला-चिल्लाकर अपनी मांग दोहरा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल और किशोरी के परिजन पहुंच गए। करीब एक घंटे तक पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। मोहल्ले के कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए उसे समझाने के लिए टावर पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने धमकी दी कि अगर किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह नीचे कूद जाएगी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे आश्वासन दिया कि वे उसकी मदद करेंगे और उसके प्रेमी की रिहाई के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। पुलिस के इस आश्वासन के बाद किशोरी ने राहत की सांस ली और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे उतरते ही पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी कोई हरकत दोबारा की गई तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी जाएगी। बता दें कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया था और किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जिसके बाद से ही वह अपने प्रेमी की रिहाई के लिए दबाव बना रही थी। उल्लेखनीय है कि जिस परिसर में मोबाइल टावर लगा है, उसके चारों ओर 12 से 14 फीट ऊंची चारदीवारी है, फिर भी किशोरी किसी तरह अंदर घुसकर टावर पर चढ़ गई, जो हैरानी की बात है। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया और मामले की असली वजह क्या है। यह भी पढ़ें-मऊ में 4.46 लाख लाभार्थी डाटा में संशोधन कर बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, 5 लाख रुपये तक मिलेगा फ्री इलाज।
भदोही में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने घंटों समझा-बुझाकर उतारा
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार की सुबह उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई जब गोपीगंज नगर के कोतवाली के पीछे वार्ड 14 में स्थित एक मोबाइल टावर पर 17 वर्षीय एक किशोरी चढ़ गई। किशोरी अपने जेल में बं
NRI Post Hindi Desk · 102 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




