|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

भदोही उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, गुम बैग मामले में लुफ्थांसा एयरलाइन पर दो लाख रुपये का जुर्माना

भदोही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने हवाई यात्रा के दौरान बैग गुम होने के एक मामले में लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने यह भी आदेश दिया है कि एयरलाइन कंपनी प

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भदोही उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, गुम बैग मामले में लुफ्थांसा एयरलाइन पर दो लाख रुपये का जुर्माना
📷 NRI Post Hindi Desk

भदोही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने हवाई यात्रा के दौरान बैग गुम होने के एक मामले में लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने यह भी आदेश दिया है कि एयरलाइन कंपनी पीड़ित यात्री के गुम हुए सामान की कुल कीमत एक लाख 56 हजार 198 रुपये के साथ-साथ दस हजार रुपये वाद-व्यय के रूप में भी देगी। जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि भदोही के बाजार सलावत खां निवासी कालीन कारोबारी मोहम्मद दानिश ने आयोग में याचिका दाखिल कर अवगत कराया था कि वह 11 जनवरी 2024 से 14 जनवरी 2024 तक जर्मनी के हनोवर में आयोजित डोमोटेक्स अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में प्रतिभाग करने गए थे। उन्होंने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली से हैम्बर्ग के लिए लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइन से यात्रा की थी और सामान के दो बैग जमा किए थे। हैम्बर्ग में उतरने के बाद उन्हें एक बैग वापस नहीं मिला, जिसका टैग नंबर एल.एच. 504293 था और जिसमें ऊनी कालीन के सेंपल तथा अन्य सामान रखे हुए थे। दानिश ने 11 जनवरी 2024 और 13 जनवरी 2024 को ईमेल के माध्यम से प्रापर्टी इररेगुलैरिटी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन एयरलाइन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कालीन मेले में सेंपल न दिखा पाने के कारण उन्हें अनुमानित 37 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने 10 नवंबर 2025 को उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नोटिस भेजा तो एयरलाइन कंपनी ने कहा कि दानिश व्यावसायिक गतिविधि के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन आयोग ने पाया कि एयरलाइन अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि एयरलाइन द्वारा सेवा में कमी करते हुए उपभोक्ता को क्षति पहुंचाई गई। आयोग के चेयरमैन न्यायाधीश संजय कुमार डे व विजय बहादुर सिंह की पीठ ने मान्ट्रियल समझौते के तहत गुमशुदा बैग के लिए 1,56,198 रुपये की क्षतिपूर्ति तय की और इसे 11 जनवरी 2024 से निर्णय की तिथि तक छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज के साथ देने का आदेश दिया। वहीं सेवा में कमी के कारण हुई क्षति के लिए एयरलाइन को दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 10 हजार रुपये वाद-व्यय के रूप में देने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि एयरलाइन कंपनी तीन माह के भीतर आदेश का पालन नहीं करती है, तो उसे पूरी राशि पर नौ प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देना होगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!