|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

भोपाल में ओवैसी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, चार से पांच बाइक सवार घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले से जुड़ा एक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर की वीआईपी रोड पर ओवैसी का काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान काफिले के वाहनों और बाइक

NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भोपाल में ओवैसी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, चार से पांच बाइक सवार घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले से जुड़ा एक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर की वीआईपी रोड पर ओवैसी का काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान काफिले के वाहनों और बाइक सवारों के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। यातायात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत कॉल ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में चल रही कुछ गाड़ियां एक दूसरे से टकराई हैं और काफिला मोड़ पर रोक गया था, उसके बाद ये हादसा हुआ है। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कुछ बाइक सवारों को चोट आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया। हादसे में करीब चार से पांच बाइक सवारों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि घायल बाइक सवारों को किस तरह की चोटें आई हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। वहीं, वीआईपी रोड पर हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित होने की सूचना है, लेकिन पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सामान्य करा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हादसा काफिले के किस वाहन से हुआ तथा दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वीआईपी रोड पर ओवैसी के काफिले के दौरान हुए इस हादसे ने एक बार फिर वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!