|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

भोपाल में फर्जी पहचान से युवती को फंसाने और जबरन गर्भपात कराने का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी पहचान बनाकर एक युवती से संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने उत्तर प्रदेश निवास

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भोपाल में फर्जी पहचान से युवती को फंसाने और जबरन गर्भपात कराने का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी पहचान बनाकर एक युवती से संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने उत्तर प्रदेश निवासी अफजल खान पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को सौरभ राय बताया और करीब पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाए रखे। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की बात कही, लेकिन बाद में शादी करने से बार-बार बचता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहचान छिपाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और इस दौरान उसका कई बार जबरन गर्भपात कराया गया। इस पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फर्जी पहचान के जरिए महिलाओं को निशाना बनाने के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। हिंदू संगठनों ने गरबा और अन्य धार्मिक आयोजनों में प्रवेश को लेकर भी कड़े इंतजाम करने की मांग की, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। संगठनों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए और पुलिस प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की वास्तविक पहचान, पीड़िता के साथ उसके संबंध, शादी का वादा करने और जबरन गर्भपात व मारपीट के लगाए गए आरोपों की गहन जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक पीड़िता ने एमपी नगर में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि पांच साल से एक व्यक्ति के साथ ऑफिस में काम करती थी और लड़के ने पहचान छिपाकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी आरोपों पर जांच कर रही है। पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़िता के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और आरोपी पक्ष का बयान तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!