|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

भारत-अफगानिस्तान मैच और ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से बचें

राजधानी दिल्ली में रविवार को दो बड़े आयोजन एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिसके चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज क

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भारत-अफगानिस्तान मैच और ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से बचें
📷 NRI Post Hindi Desk

राजधानी दिल्ली में रविवार को दो बड़े आयोजन एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिसके चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर यानी रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इसी दिन दिल्ली में ब्रिक्स समिट का भी दूसरा और अंतिम दिन है। इन दोनों आयोजनों की वजह से दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग सकता है। क्रिकेट प्रेमियों और आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर दो बजे से लेकर रात 11:45 बजे तक स्टेडियम के आस-पास और सेंट्रल दिल्ली के कई रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल किया जाएगा और कई जगहों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। एडवाइजरी के अनुसार, लोगों को अनावश्यक रूप से बहादुर शाह जफर मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग और मीरदर्द चौक की तरफ जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही यातायात को ध्यान में रखते हुए बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और डीडीयू मार्ग के कुछ प्रमुख हिस्सों पर मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्टेडियम के आस-पास वाले रास्तों से बचें। अगर किसी को इन इलाकों से होकर गुजरना ही है तो वह घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकले और जाम से बचने के लिए दूसरे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करे। बता दें कि ब्रिक्स समिट की भारी सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहले इस मैच की तारीख आगे बढ़ाने की गुजारिश की थी, लेकिन डीडीसीए ने साफ कर दिया कि मैच तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। यह भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला है और सीरीज के बाकी दो मैच भी इसी स्टेडियम में 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!