भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मजबूत दोस्ती से दुनिया के कई देश जलते हैं। राजदूत ने रक्षा, व्यापार और कूटनीतिक संबंधों में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह रिश्ता सिर्फ सैन्य साजो-सामान की बिक्री से कहीं आगे का है। सर्जियो गोर ने एक इंटरव्यू में कहा कि आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जिन विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे, उनकी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ऊपर होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र मानते हैं, यही कारण है कि पीएम उनकी प्राथमिकता में हैं। यह दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है। अमेरिकी राजदूत ने यह भी उम्मीद जताई कि दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का दौरा केवल बहुपक्षीय बैठक तक सीमित नहीं रहेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी द्विपक्षीय बैठक की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। सर्जियो गोर ने संकेत दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले वर्ष भारत की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने व्यापार समझौते के संबंध में बताया कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस पर दोबारा काम शुरू किया गया है और दोनों पक्ष समझौते के बहुत करीब हैं। गोर ने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ महीनों में यह समझौता अंतिम रूप ले लेगा, जो दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए राजदूत ने कहा कि उन्होंने भारत में स्थिरता स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिससे भारत अमेरिका के लिए एक आकर्षक और भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरा है। उन्होंने भारत को मजबूत रक्षा साझेदार करार देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
भारत-अमेरिका मित्रता से जलती है दुनिया, अमेरिकी राजदूत ने कहा- ट्रंप के संपर्क सूची में सबसे ऊपर हैं पीएम मोदी
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मजबूत दोस्ती से दुनिया के कई देश जलते हैं। राजदूत ने रक्षा, व्
NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





