भारत और घाना ने कृषि अनुसंधान, शिक्षा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पांच वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और घाना के क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट, अकरा के बीच यह समझौता किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता दक्षिण-दक्षिण सहयोग और भारत-अफ्रीका साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है। समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अब्लाक्वा भी मौजूद रहे। इस समझौते के तहत दोनों देश संयुक्त कृषि अनुसंधान केंद्र, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण, क्षमता निर्माण और कृषि प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण पर मिलकर काम करेंगे। इस सहयोग को घाना की कंपनी अरिमा फार्म्स लिमिटेड ने आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसे कुछ अनुसंधान और व्यावसायीकरण गतिविधियों के लिए क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट का व्यावसायिक साझेदार बनाया गया है। सहयोग के पहले चरण में सब्जी फसलों, विशेषकर टमाटर के अनुसंधान और विकास पर ध्यान दिया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद घाना में उच्च उत्पादन वाली टमाटर की किस्मों और उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने में मदद करेगा, जिससे वहां घरेलू टमाटर उत्पादन बढ़ाया जा सके। समझौते के तहत कसावा, याम और अन्य कंद फसलों की प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर भी काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना और किसानों की आय बढ़ाना है। इसके अलावा, फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कोल्ड स्टोरेज, प्रशीतित परिवहन, छंटाई, श्रेणीकरण और प्रसंस्करण तकनीकों पर तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण दिया जाएगा। समझौता ज्ञापन के तहत दोनों देशों के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा जर्मप्लाज्म, प्रजनन सामग्री, वैज्ञानिक जानकारी, अनुसंधान पद्धति और तकनीकी ज्ञान को साझा किया जाएगा। दोनों देशों के शोध संस्थानों के बीच दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने पर भी जोर रहेगा। इस सहयोग की निगरानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों वाले संयुक्त कार्य समूह द्वारा की जाएगी, जो समय-समय पर नई दिल्ली और अकरा में बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगा और आगे की दिशा तय करेगा। कृषि मंत्रालय का मानना है कि यह साझेदारी कृषि अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास, क्षमता निर्माण और व्यावसायिक उपयोग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेगी, जिससे घाना में टिकाऊ कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा, कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आजीविका मजबूत होगी।
भारत और घाना के बीच कृषि समझौता, टमाटर अनुसंधान से होगी शुरुआत
भारत और घाना ने कृषि अनुसंधान, शिक्षा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पांच वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली औ
NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





