|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

भारत में आ रही दुनिया की दिग्गज कार कंपनी, 1.5 करोड़ तक की कीमत वाली गाड़ियों से मचाएगी धमाल

भारतीय कार बाजार में जल्द ही एक और नई विदेशी कंपनी अपनी जबरदस्त गाड़ियों के साथ एंट्री करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीवाईडी अपने हाई-एंड ब्रांड डेंजा को भारतीय

NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भारत में आ रही दुनिया की दिग्गज कार कंपनी, 1.5 करोड़ तक की कीमत वाली गाड़ियों से मचाएगी धमाल
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय कार बाजार में जल्द ही एक और नई विदेशी कंपनी अपनी जबरदस्त गाड़ियों के साथ एंट्री करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीवाईडी अपने हाई-एंड ब्रांड डेंजा को भारतीय बाजार में ला सकती है। डेंजा ब्रांड की शुरुआत साल 2010 में बीवाईडी और मर्सिडीज बेंज ग्रुप ने मिलकर की थी, हालांकि बाद में मर्सिडीज इस साझेदारी से अलग हो गई और बीवाईडी ने इसे एक हाई-एंड मार्केट ब्रांड के रूप में स्थापित कर दिया। भारतीय बाजार में डेंजा की कारें बीवाईडी के मौजूदा पोर्टफोलियो से ऊपर लॉन्च की जाएंगी, यानी इसकी कारों की कीमतें 80 लाख रुपये या इससे ऊपर होंगी। बीवाईडी 20 लाख से 80 लाख रुपये के बजट में गाड़ियां लॉन्च करेगी और इससे ऊपर के सेगमेंट में डेंजा की कारें आएंगी। ऑटोकार इंडिया की मानें तो कंपनी भारत में दो कारें- जेड9 जीटी और डी9 लग्जरी एमपीवी को लॉन्च करेगी। दोनों ही कारें भारत में सीबीयू यानी कंप्लीट बिल्ट अप यूनिट के तहत आएंगी। डेंजा जेड9 जीटी ग्लोबल वर्जन में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड अवतार दोनों में आती है, लेकिन भारत में कंपनी इस कार को सिर्फ इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करेगी। इसका वजन लगभग 2.9 टन है और ये तीन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है। ये कार 1156 एचपी की पावर ऑफर करती है। जेड9 जीटी सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसमें 600 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलेगी। भारत में ये कार 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है। वहीं डी9 एमपीवी का सीधा मुकाबला टोयोटा वेलफायर से होगा। भारत में ये कार इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी, जिसमें फ्रंट व्हील ड्राइव मिलेगा। इसकी कीमत 80 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। कार में 103 किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है और इसकी क्लेम्ड रेंज 520 किलोमीटर है। ये कार 2 + 2 + 3 कॉन्फिग्रेशन में आएगी। इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और फुल लेदर अपहोल्स्ट्री मिलेगी। मिडिल रो में फोल्ड-आउट टेबल और एक्सटेंडेबल लेग रेस्ट्स मिलेंगे। इस तरह बीवाईडी की यह नई पेशकश भारतीय लक्जरी कार बाजार में हलचल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!