|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

भारत में पढ़ाई की उम्र सीमा: ग्रेजुएशन से पीएचडी तक क्या हैं नियम, जानें पूरी डिटेल

कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती। किसी ने कम उम्र में पढ़ाई छोड़ दी, तो किसी ने परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छोड़ दिया, लेकिन जब उन्हें दोबारा मौका मिलता है, तो वह किताबें उठा

NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती। किसी ने कम उम्र में पढ़ाई छोड़ दी, तो किसी ने परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छोड़ दिया, लेकिन जब उन्हें दोबारा मौका मिलता है, तो वह किताबें उठाते हैं और अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने निकल पड़ते हैं। आपने भी ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा, जो उम्र के उस पड़ाव पर डिग्री हासिल कर रहे हैं, जहां आमतौर पर लोग रिटायरमेंट की सोचते हैं। लेकिन इस बीच जो सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि क्या भारत में पढ़ाई की कोई उम्र निर्धारित की गई है? क्या कॉलेज में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या पीएचडी में एडमिशन के लिए अधिकतम उम्र सीमा तय है? या फिर कोई व्यक्ति अपनी इच्छा और योग्यता के आधार पर किसी भी उम्र में पढ़ाई जारी रख सकता है? तो चलिए जानते हैं इस नियम को विस्तार से। सबसे पहले बात करें ग्रेजुएशन की। 12वीं पूरी करने के बाद कई बार घर की स्थिति, परिवार की जिम्मेदारी या अन्य वजहों से युवा पढ़ाई छोड़ देते हैं। लेकिन जब वह अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होते हैं, तो फिर वह अपनी आगे की पढ़ाई करने का सपना देखते हैं। वैसे तो ग्रेजुएशन करने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है, लेकिन हर जगह पर ऐसा नहीं है। कई विश्वविद्यालय या कॉलेज में आयु सीमा होती है, तो कई में नहीं होती है। इससे 50 से लेकर किसी भी उम्र के लोग पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि, कॉलेजों के अलग नियमों को देखकर एडमिशन ले सकते हैं। अब बात करें ओपन यूनिवर्सिटी के नियमों की। बढ़ती उम्र और जिम्मेदारी वाले लोगों के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग यानी ओडीएल एक अहम विकल्प हो सकता है। ओपन लर्निंग से यह फायदा रहेगा कि जो नौकरी, परिवार की जिम्मेदारी या दूसरी व्यस्तताओं के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इसके लिए इग्नू के कई प्रोग्राम में आयु की बाध्यता नहीं है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक जानकारी में कई स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के लिए उम्र की पाबंदी नहीं होने की जानकारी दी गई है। वहीं, अगर पोस्ट ग्रेजुएशन की बात करें, तो इसके लिए भी कोई खास नियम नहीं होते हैं। कई विश्वविद्यालय और कॉलेज कोई अधिकतम आयु नहीं रखते हैं। हालांकि, अलग-अलग कॉलेज के नियम बदल सकते हैं। वहीं, पीएचडी को लेकर नियम भी ऐसे ही हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के मौजूदा नियम में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन करने की कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, लेकिन वहीं, जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी जेआरएफ के लिए अलग आयु सीमा होती है। हालांकि, पीएचडी में केवल उम्र ही नहीं, बल्कि संबंधित विश्वविद्यालय की एलिजिबिलिटी, विषय संबंधी आवश्यकताएं, प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार, शोध प्रस्ताव और उपलब्ध सुपरवाइजर जैसी शर्तों को भी बहुत अहम माना जाता है। इस तरह स्पष्ट है कि भारत में पढ़ाई के लिए कोई एक समान आयु सीमा नहीं है, बल्कि यह संस्थान और पाठ्यक्रम के अनुसार बदलती रहती है। ओपन लर्निंग और कई विश्वविद्यालयों में तो उम्र की कोई बाध्यता ही नहीं है, जिससे हर उम्र के लोग अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!