|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

भाषा और देश अलग, पर श्रद्धा एक: शाहजहांपुर में बाबूजी महाराज की जन्मस्थली पर भावुक हुए कोरियाई अभ्यासी

शाहजहांपुर। रहन-सहन अलग, भाषा अलग और देश भी अलग, लेकिन गुरु के प्रति श्रद्धा, साधना और समर्पण का भाव एक जैसा है। यह भावना उस समय साकार रूप में दिखाई दी जब दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के अभ्यासी श्रीरा

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भाषा और देश अलग, पर श्रद्धा एक: शाहजहांपुर में बाबूजी महाराज की जन्मस्थली पर भावुक हुए कोरियाई अभ्यासी
📷 NRI Post Hindi Desk

शाहजहांपुर। रहन-सहन अलग, भाषा अलग और देश भी अलग, लेकिन गुरु के प्रति श्रद्धा, साधना और समर्पण का भाव एक जैसा है। यह भावना उस समय साकार रूप में दिखाई दी जब दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के अभ्यासी श्रीरामचंद्र मिशन के संस्थापक महात्मा रामचंद्र महाराज, जिन्हें श्रद्धालु बाबूजी महाराज कहकर पुकारते हैं, की जन्मस्थली पर पहुंचे। सहज मार्ग योग साधना को 165 देशों तक पहुंचाने वाले महात्मा रामचंद्र महाराज की जन्मस्थली पर दक्षिण कोरिया से लगभग तीस अभ्यासियों का एक दल डॉक्टर मून के नेतृत्व में पहुंचा। यह दल सबसे पहले दीवान जोगराज स्थित उनके आवास पर पहुंचा, जहां सभी अभ्यासियों ने गुरुसत्ता को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। इस अवसर पर बेलारूस, मलेशिया और फ्रांस के अभ्यासी भी मौजूद रहे, जिन्होंने साथ मिलकर ध्यान की साधना की। रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित इस ध्यान सत्र के दौरान कई अभ्यासी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अभ्यासियों ने इसे गुरु के प्रति कृतज्ञता का क्षण बताया और कहा कि ध्यान के दौरान उन्होंने भीतर गहरी शांति और आत्मीयता का अनुभव किया। उन्होंने इस भूमि को पावन बताते हुए नमन किया और कहा कि यहीं महात्मा रामचंद्र जी महाराज का जन्म हुआ और उनके जीवन, साधना तथा आध्यात्मिक चिंतन ने आगे चलकर विश्वभर के साधकों के लिए आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त किया। ध्यान सत्र के बाद यह दल अजीजगंज स्थित सहज मार्ग जंक्शन पहुंचा, जहां सभी अभ्यासियों ने महात्मा रामचंद्र जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया और कुछ समय ध्यान तथा मौन साधना में बिताया। इस आयोजन के दौरान प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, ममता सिंह, सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज, सुरेंद्र सिन्हा, अनूप कुमार और अशोक लोधी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। विदेशी अभ्यासियों का यह भावुक समर्पण इस बात का प्रमाण है कि आध्यात्मिक साधना की भाषा सीमाओं से परे होती है और गुरु के प्रति श्रद्धा किसी देश या भाषा की मोहताज नहीं होती।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!