|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में रायगढ़ा के स्कूल हॉस्टल में सीनियर स्टूडेंट्स ने ने 9वीं के 27 जूनियर्स को पीटा, FIR दर्ज

ओडिशा के रायगढ़ा में राज्य सरकार के एक रेजिडेंशियल स्कूल में 10वीं क्लास के छात्रों ने 9वीं क्लास के 27 छात्रों की पिटाई कर दी। यह घटना रविवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल, राविलकोना के हॉस्टल में हुई। हाला

NRI Post Desk · 112 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

ओडिशा के रायगढ़ा में राज्य सरकार के एक रेजिडेंशियल स्कूल में 10वीं क्लास के छात्रों ने 9वीं क्लास के 27 छात्रों की पिटाई कर दी। यह घटना रविवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल, राविलकोना के हॉस्टल में हुई। हालांकि, इस घटना का पता मंगलवार को चला जब स्कूल के हेडमास्टर ने चंडीली पुलिस स्टेशन में सीनियर छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, 10वीं क्लास के छात्रों ने जूनियर छात्रों को इसलिए डांटा क्योंकि वे रविवार को खेल के मैदान से लौटने में देर कर रहे थे। जब जूनियर्स ने इसका विरोध किया, तो सीनियर ग्रुप ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब पीड़ित छात्रों ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, तो आरोपी छात्रों ने लकड़ी के बैट से फिर से जूनियर्स पर हमला कर दिया। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ा जिला प्रशासन ने स्कूल के हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली दंगों का आरोपी को शहर से बाहर जाने की परमिशन, LLB कोर्स में एडमिशन के लिए गाजियाबाद जाएगा दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी शादाब अहमद को LLB कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 4 से 7 अगस्त तक दिल्ली (NCT) से बाहर गाजियाबाद जाने की इजाजत दे दी। वह दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी है और सुप्रीम कोर्ट ने उसे 5 जनवरी, 2026 को जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद, कोर्ट ने शर्त रखी थी कि वह कोर्ट की इजाजत के बिना दिल्ली (NCT) से बाहर नहीं जाएगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!