|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

भाई दूज पर बड़ा कन्फ्यूजन खत्म, जानें सही तारीख और तिलक का शुभ मुहूर्त

पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज के पावन पर्व के साथ होता है। भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर सौभाग्य का तिलक करती हैं और उनके सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामन

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज के पावन पर्व के साथ होता है। भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर सौभाग्य का तिलक करती हैं और उनके सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करती हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस साल भाई दूज की तारीख को लेकर लोगों के बीच बड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है। कोई 10 नवंबर तो कोई 11 नवंबर को भाई दूज बता रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। चूंकि 10 नवंबर को उदया तिथि नहीं मिल रही है, इसलिए भाई दूज का पर्व 11 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस साल भाई के माथे पर तिलक करने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर में रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार 11 नवंबर को तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, जिसमें बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर सकेंगी। भाई दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है और इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करना तथा उससे तिलक लगवाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे भाई को सुख और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। इस त्योहार का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से है और मान्यता है कि भाई दूज पर यमुना में स्नान करने तथा यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का डर दूर होता है, इसी कारण इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज पर बहनें सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में भगवान गणेश, विष्णु और यमराज का स्मरण करें। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, चंदन, फूल, मिठाई, दीपक और नारियल रखें और फिर शुभ मुहूर्त में भाई को उत्तर या पूर्व दिशा में मुंह करके आसन पर बैठाएं। उसके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं, आरती उतारें और मिठाई खिलाएं। इसके बाद भाई की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें तथा पूजा के बाद भाई बहन को उपहार देकर उसका सम्मान करें। कई घरों में भाई को इस दिन खास भोजन कराने की भी परंपरा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!