|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

भागलपुर में रोशन रोही-डिंपल सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, बेकाबू हुए हालात तो पुलिस ने भांजी लाठियां

बिहार के भागलपुर में मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी मच गई। सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अपने पसंदीदा कलाका

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भागलपुर में रोशन रोही-डिंपल सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, बेकाबू हुए हालात तो पुलिस ने भांजी लाठियां
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के भागलपुर में मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी मच गई। सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त होड़ लग गई और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हालात संभालने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा। दरअसल, कार्यक्रम में रोशन रोही और डिंपल सिंह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और भीड़ लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी, जिसके चलते मैदान में लगाई गई बांस की बैरिकेडिंग टूट गई और कार्यक्रम स्थल पर रखे सोफे भी इधर-उधर बिखरे नजर आए। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने तथा स्थिति सामान्य करने के लिए लाठियां भांजी, जिसके बाद भी कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और जवान भी बड़ी संख्या में तैनात किए गए थे, लेकिन भारी भीड़ के चलते व्यवस्था बिगड़ गई। घटना के दौरान मैदान में उमड़ी भीड़ की तस्वीरें और ड्रोन से लिए गए दृश्य भी सामने आए हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और पुलिस के लाठीचार्ज के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!