|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

भाजपा का मिशन 2027: मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा, माइक्रोमैनेजमेंट से घर-घर पहुंचेगी पार्टी

उत्तर प्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2027 को साकार करने का र

NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भाजपा का मिशन 2027: मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा, माइक्रोमैनेजमेंट से घर-घर पहुंचेगी पार्टी
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2027 को साकार करने का रोडमैप रखा, जिसके बाद अब भाजपा इस मेगा प्लान को जमीन पर उतारने की कवायद में जुट गई है। पार्टी की रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। माइक्रोमैनेजमेंट के अंतर्गत पार्टी ने उत्तर प्रदेश में घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और अलग-अलग टीमों के साथ तालमेल बनाने की योजना तैयार की है। राज्य की राजनीतिक जमीन पर भाजपा के कार्यकर्ता मोर्चा संभालेंगे, जबकि राजनीतिक माहौल गरमाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह रैलियों के साथ-साथ रूठे नेताओं को मनाने और जीत के समीकरण तय करने का काम करेंगे। दिवाली के बाद से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज कर देगी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडल क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी की रैली कराने की योजना बनाई है, जबकि अमित शाह पहले चरण में क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को छह संगठनात्मक क्षेत्रों में बांट रखा है, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र शामिल हैं, जहां रैलियां करने और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सियासी समीकरण साधने की कवायद की जाएगी। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में अमित शाह की रैली कराने की योजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ही नहीं, बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी उत्तर प्रदेश की सियासी रणभूमि में उतारने की रणनीति पार्टी ने बनाई है। भाजपा ने 20 नवंबर के बाद चुनावी माहौल गरमाने की तैयारी की है, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होगी। इसके बाद अलग-अलग मंडलों में प्रधानमंत्री मोदी विकास की सौगात देने के साथ-साथ रैली करके सियासी माहौल बनाने का काम करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में चुनावी सभाएं करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही जिला स्तर पर रैलियों में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जिला और विधानसभा स्तर पर रैली कर सियासी माहौल बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बिगड़े समीकरण को दुरुस्त करने और उपजी नाराजगी को दूर करने के लिए भाजपा ने माइक्रोमैनेजमेंट शुरू कर दिया है। भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े मिशन-2027 में जुट गए हैं। विनोद तावड़े ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव माइक्रोमैनेजमेंट पर टिका है और चुनाव की तैयारियां समय पर या तय समय से पहले पूरी करके 2017 से भी बेहतर नतीजे पाए जा सकते हैं। इस तरह राज्य में हर मतदाता तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से डोर टू डोर जनसंपर्क की योजना तैयार की जा रही है, जिसके लिए महिला, युवा, नए मतदाता, लाभार्थी किसान, छोटे व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, पूर्व सैनिक और सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से संपर्क किया जाएगा। हर घर संपर्क अभियान के तहत एक कार्यकर्ता 50 परिवारों तक पहुंचेगा, इस तरह बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को 50-50 परिवारों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है। पार्टी ने युवा मतदाताओं तक अपनी गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर मौजूदगी बढ़ाने की सलाह दी है, जिसके तहत कार्यकर्ता क्षेत्र में चलने वाले अभियानों के संबंध में सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो और टेक्स्ट पोस्ट करेंगे। विनोद तावड़े ने कहा कि जिला स्तर पर समन्वय टोली का निर्माण किया जाएगा, जो जिला स्तर पर अभियानों की समीक्षा करेगी। इस पूरी कवायद का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना और ह

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!