भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का निकाह हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगधारी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां खान से संपन्न हो गया है। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआई क्लब में 25 अक्टूबर को दोनों का निकाह हुआ था, जबकि निकाह के बाद सोमवार रात दिल्ली में रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया। इस रिसेप्शन में देश की राजनीति के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता भी समारोह में पहुंचे। एक तरफ भाजपा और कांग्रेस के बीच वैचारिक मतभेद हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों दलों के दिग्गजों की मौजूदगी ने इस शादी को सियासी चर्चा का विषय बना दिया है। बहू अफशां खान यमुनानगर जिले के गांव खिजरी निवासी अकरम खान की बेटी हैं, और उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति से जुड़ा हुआ है। अकरम खान के पिता चौधरी मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक चुने गए थे, जबकि उनके दादा चौधरी अब्दुल रशीद खान भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे। अकरम खान 1996 में निर्दलीय विधायक बने और 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे, बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष भी बने। वर्ष 2009 में उन्होंने बसपा के टिकट पर जगाधरी से जीत हासिल की और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए, तथा 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 67,403 वोट हासिल कर विधायक बने। दूल्हे के पिता शाहनवाज हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को बिहार के सुपौल में हुआ था और उन्होंने 1994 में रेणु शर्मा से विवाह किया, जिनसे उनके दो बेटे अरबाज और अदीब हैं। शाहनवाज हुसैन वर्ष 1999 में किशनगंज से सांसद बने और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण, कोयला, नागरिक उड्डयन और कपड़ा मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली, तथा सितंबर 2001 में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बने। वर्ष 2006 और 2009 में वह भागलपुर से सांसद चुने गए और फरवरी 2021 में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में उद्योग मंत्री बने, अगस्त 2022 तक इस पद पर रहे। इस प्रकार यह विवाह दो अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं वाले परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने वाला आयोजन बन गया है, जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है।
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बेटे का निकाह कांग्रेस विधायक की बेटी से, दिल्ली में सियासी हलचल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का निकाह हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगधारी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां खान से संपन्न
NRI Post Hindi Desk · 28 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

