|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप में आज आमना-सामना, आर्यवीर और अन्वय पर नजरें

एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार (8 नवंबर) को भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2)

NRI Post Hindi Desk · 16 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप में आज आमना-सामना, आर्यवीर और अन्वय पर नजरें
📷 NRI Post Hindi Desk

एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार (8 नवंबर) को भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर आयोजित होगा, जहां टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा और पहली गेंद भी सुबह 10 बजे ही फेंकी जाएगी। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके इस भिड़ंत में उतर रही हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज आर्यवीर ने सात चौके और चार छक्के की मदद से 52 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। अब आर्यवीर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी बल्ले से कमाल दोहराना चाहेंगे। भारतीय टीम में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं, जिन्हें नेपाल के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। अन्वय पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की थी, यानी दोनों टीमें फॉर्म में हैं और कड़ी टक्कर की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस साल अंडर-19 विश्व कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था, जहां आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रनों से मात दी थी। भारत की संभावित प्लेइंग-11 में आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशबर्धन चौहान शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 में अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद सैय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान हैं। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और सोनी लिव पर किया जाएगा।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!